दरअसल, भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने 20 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान लखनऊ में एक पार्टी दी, जिसमें पवन सिंह पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मां और को-एक्ट्रेस महिमा सिंह के साथ शिरकत की। अब एक्ट्रेस को लेकर लोगों ने पहले ही ये दावा करना शुरू कर दिया था कि वह उनकी तूसरी पत्नी हैं। एक्टर के बर्थडे के दौरान के वीडियोज के बाद ये अटकलें तेज हुई थीं। जबकि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। दोनों एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। खैर।
पवन सिंह का वीडियो वायरल
अब पार्टी में पवन सिंह को महिमा के साथ डांस करते देखा गया। दोनों साथ में अच्छे लग रहे थे। इस दौरान उन्होंने माइक पर भी कुछ कहा, जिसके बाद वहां मौजूद किसी शख्स ने कुछ कमेंट कर दिया। जिसे सुनकर भोजपुरी एक्टर भड़क गए और वह उसे मारने के लिए दौड़े। लेकिन पास खड़े गार्ड ने उन्हें रोका और मामला शांत कराया। वहीं, उस शख्स को वहां से भीड़ ने बाहर निकाल दिया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
पवन सिंह के वीडियो पर रिएक्शन
पवन सिंह के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘पी रखी है।’ एक ने कहा, ’70 वाली फ्रूटी असर कर गई है।’ एख ने लिखा, ‘उसे छोड़ दो, नशा उतार देगा।’ एक ने लिखा, ‘शेर हमेशा शेर रहेगा, पावर स्टार जी।’ एक ने लिखा, ‘फैंस पर गुस्सा नहीं हुए थे। कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे, उस पर हुए थे।’ एक ने लिखा, ‘आजकल लोग आग से कम पवन सिंह से ज्यादा जल रहे हैं।’














