• Sports
  • पहली पत्नी से तलाक को दो महीने भी नहीं हुए, पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने इंफ्लूएंसर से की शादी

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम का दिसंबर में तलाक हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पत्नी सानिया अशफाक के अलग होने की जानकारी दी थी। सानिया ने आरोप लगाया था कि किसी और महिला की वजह से इमाद ने तलाक लिया है। सानिया ने लिखा था कि किसी और से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम का दिसंबर में तलाक हुआ था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पत्नी सानिया अशफाक के अलग होने की जानकारी दी थी। सानिया ने आरोप लगाया था कि किसी और महिला की वजह से इमाद ने तलाक लिया है। सानिया ने लिखा था कि किसी और से शादी करने के लिए इमाद ने उन्हें और तीन बच्चों को छोड़ दिया है।

    इमाद वसीम ने दूसरी शादी की

    सानिया अशफाक से तलाक को अभी दो महीने भी नहीं हुए हैं। 28 दिसंबर को उन्होंने तलाक की जानकारी शेयर की थी। इमाद वसीम ने दूसरी शादी कर ली है। वह नायला राजा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। इमाद और नायला पहली बार पिछले साल जुलाई में चर्चा में आ थे। तब दोनों को लंदन में एक साथ देखा गया था। उस समय उनकी पूर्व पत्नी कथित तौर पर उनके तीसरे बच्चे से प्रेग्नेंट थीं।

    कौन हैं इमाद की दूसरी पत्नी नायला राजा?

    नायला राजा पाकिस्तान की सोशल मीडिया पर्सनालिटी हैं। उनकी ऑनलाइन बहुत बड़ी फॉलोइंग है। वह इंस्टाग्राम पर लाइफस्टाइल और ब्यूटी से जुड़े कंटेंट शेयर करती हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या साढ़े 6 लाख से ज्यादा है। इसके साथ ही वह वकील भी हैं। 16 फरवरी को दोनों की शादी की फोटो शेयर मीडिया पर आ गईं। दोनों ने खुद भी शादी की बात कंफर्म कर दी हैं।

    इमाद ने 55 वनडे और 75 टी20 आई खेले हैं

    33 साल के इमाद वसीम का जन्म यूके के वेल्स में हुआ था। बचपन में ही परिवार के साथ वह पाकिस्तान आ गए थे। 2015 से 2024 के बीच इमाद ने पाकिस्तान के लिए 55 वनडे के साथ ही 75 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। वनडे में उन्होंने करीब 43 की औसत से 986 रन बनाए और 44 विकेट लिए। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 554 रन और 73 विकेट हैं। बाएं हाथ के स्पिनर वसीम ने टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 6.20 की इकोनॉमी से रन दिए। नवंबर 2023 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था लेकिन मार्च 2024 में फैसला वापस ले लिया। दिसंबर 2024 में उन्होंने फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।