• Sports
  • पहली पारी में ओपनिंग में 141 रन, दूसरी पारी में छठे नंबर पर 86 रन नाबाद, केएल राहुल की ऐतिहासिक बैटिंग

    नई दिल्ली: इस वक्त हर कोई टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिजी है। हालांकि रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले भी मौजूदा समय में चल रहे हैं। बीते 18 फरवरी को जम्मू कश्मीर बंगाल को सेमीफाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंच गई है। अब उनका सामना खिताबी मुकाबले में कर्नाटक या


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: इस वक्त हर कोई टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिजी है। हालांकि रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले भी मौजूदा समय में चल रहे हैं। बीते 18 फरवरी को जम्मू कश्मीर बंगाल को सेमीफाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार फाइनल में पहुंच गई है। अब उनका सामना खिताबी मुकाबले में कर्नाटक या उत्तराखंड से होगा।

    पहला सेमीफाइनल मुकाबला कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार और अनुभवी बैटर केएल राहुल भी खेल रहे हैं। इस मैच में केएल ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की है।

    केएल राहुल ने पहली पारी में ठोका था शतक

    केएल राहुल उत्तराखंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक के लिए पारी का आगाज करने आए थे। उन्होंने 211 गेंद का सामना कर 141 रन की गजब पारी खेली। 66.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने अपनी पारी में 11 चौके और 5 छक्के लगाए। कर्नाटक के लिए पहली पारी में कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने भी दोहरा शतक लगाया था और 232 रन की लाजवाब पारी खेली थी।

    दूसरी पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करकर भी छा गए

    दूसरी पारी में केएल राहुल मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। उन्होंने दूसरी पारी में मिडल ऑर्डर में आकर भी रन बनाए। राहुल ने 103 गेंद का सामना कर 83.5 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 86 रन की नाबाद पारी खेली। मौजूदा समय में केएल राहुल भारत के लिए टेस्ट में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।

    केएल राहुल का करियर

    33 साल के केएल राहुल ने भारत के लिए अब तक अपने करियर में 67 टेस्ट, 94 वनडे और 72 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 11 शतक और 20 फिफ्टी के चलते 4053 रन बनाए हैं। वनडे में 8 सेंचुरी और 20 फिफ्टी के बूते 3360 रन बनाए हैं। टी20 में 2 शतक और 22 अर्धशतक के चलते 2265 रन ठोके हैं। केएल राहुल को आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में खेले गए 145 मुकाबलों में 5 सेंचुरी और 40 फिफ्टी के चलते 5222 रन जड़े हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।