• Sports
  • पहले ठोके 235 रन, फिर ओमान को 139 रन पर किया ढेर, कोलंबो में आयरलैंड की विशाल जीत

    नई दिल्ली: कोलंबो में आज यानी 14 फरवरी को ओमान के खिलाफ आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और 96 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। आयरलैंड की यह इस टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत थी। इससे पहले वे 2 मुकाबले हारकर आए थे। लेकिन, ओमान के खिलाफ उन्होंने गजब कर दिया। ओमान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: कोलंबो में आज यानी 14 फरवरी को ओमान के खिलाफ आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया और 96 रन से मैच को अपने नाम कर लिया। आयरलैंड की यह इस टी20 वर्ल्ड कप में पहली जीत थी। इससे पहले वे 2 मुकाबले हारकर आए थे। लेकिन, ओमान के खिलाफ उन्होंने गजब कर दिया।

    ओमान 236 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ 139 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। ओमान ने पावरप्ले में शुरुआत तो अच्छी की थी। लेकिन, उसके बाद ओमान का बैटिंग लाइन अप कॉलैप्स कर गया। ओमान के लिए सबसे ज्यादा 50 रन ओपनिंग करने उतरे आमिर कलीम ने बनाए। हम्माद मिर्जा ने भी 46 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा ओमान की ओर से बल्लेबाजी में कोई और अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

    आयरलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज जोशुआ लिटल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। 2 विकेट मैथ्यू हम्फ्रीज और बैरी मैक्कार्थी ने लिए। 1 विकेट जॉर्ज डॉकरेल को भी मिला।

    कुछ ऐसी रही आयरलैंड की पारी

    ओमान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना दिए। कार्यवाहक कप्तान लोर्कन टकर 94 रन बनाकर नाबाद रहे। जॉर्ज डॉकरेल ने अंत में 9 गेंद में आकर 5 छक्के की मदद से 35 रन ठोके। गेरथ डिलेनी ने भी फिफ्टी जड़ी और 56 रन बनाए। ओमान के लिए सबसे सफल गेंदबाज शकील अहमद रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। 1-1 विकेट फैसल शाह और आमिर कलीम ने लिए। बता दें कि आयरलैंड का यह टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में यह दूसरा सबसे बड़ा टीम टोटल है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।