• Sports
  • पहले स्लॉगर कहा और अब नई बकवास, अभिषेक शर्मा के पीछे पड़े मोहम्मद आमिर, अब करना ही होगा मुंह बंद

    नई दिल्ली: भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। लगातार फ्लॉप शो के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक पर फिर से तीखा हमला किया है। आमिर ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अभिषेक को स्लॉगर कहा था।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारतीय स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। लगातार फ्लॉप शो के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अभिषेक पर फिर से तीखा हमला किया है। आमिर ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अभिषेक को स्लॉगर कहा था। आमिर अब तक अपने उस बयान पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक को डिफेंस करना नहीं आता और उनकी कमजोरी अब सबके सामने आ गई है।

    खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं अभिषेक शर्मा

    अभिषेक शर्मा ने इस साल 8 मैचों में 224.69 के स्ट्राइक रेट से 182 रन तो बनाए हैं, लेकिन वे पिछली 7 पारियों में 5 बार डक पर आउट हो चुके हैं। नीदरलैंड के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा डक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

    एक टीवी शो पर बातचीत के दौरान आमिर ने अभिषेक की तुलना पाकिस्तान के सईम अयूब से की और कहा, ‘सईम अयूब के साथ भी यही समस्या थी जब उन्होंने पीएसएल शुरू किया था। वह नए थे और नो-लुक शॉट लगा रहे थे। तब किसी को उनकी कमजोरी नहीं पता थी, लेकिन अब जैसे ही आप उन्हें ऑफ-स्टंप की लाइन पर डालते हैं तो वे फंस जाते हैं। यही हाल अभिषेक का है। वह हर गेंद को स्लॉट में चाहते हैं ताकि उसे हिट कर सकें।’

    अभिषेक नहीं कर सकते डिफेंस- आमिर

    आमिर ने आगे कहा, ‘उच्च स्तर पर या वनडे में, हर बॉल लपेटे में नहीं ले सकते। सलमान आगा और आर्यन दत्त ने उन्हें इसी तरह आउट किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आपको एक्सपोज कर देगा। उन्हें बॉल की लाइन में आकर डिफेंस करना नहीं आता और जिसे डिफेंस करना नहीं आता उसे स्लॉगर ही कहते हैं।’

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच

    भारत को अब 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला सुपर-8 मैच खेलना है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने अब तक अभिषेक का समर्थन किया है लेकिन अब अभिषेक को तगड़ा प्रदर्शन कर मोहम्मद आमिर जैसे लोगों का मुंह बंद करना होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।