• National
  • पांच LCA MK1A डिलीवरी के लिए तैयार, फिर भी एयरफोर्स को तेजस मिलने में होगी देरी ?

    नई दिल्ली : इंडियन एयरफोर्स को करीब दो साल से तेजस (LCA) MK1A का इंतजार है। अब हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) ने कहा है कि पांच तेजस मार्क-1 A डिलीवरी के लिए तैयार हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक एयरफोर्स को ये फाइटर जेट मिलने में अभी पांच-छह महीने का वक्त और लग सकता


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : इंडियन एयरफोर्स को करीब दो साल से तेजस (LCA) MK1A का इंतजार है। अब हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) ने कहा है कि पांच तेजस मार्क-1 A डिलीवरी के लिए तैयार हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक एयरफोर्स को ये फाइटर जेट मिलने में अभी पांच-छह महीने का वक्त और लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक एयरफोर्स की जरूरत के हिसाब से अभी ये एयरक्राफ्ट क्वॉलिटी रिक्वायरमेंट, जिसे सर्विस क्वेलिटेटिव रिक्वायरमेंट यानी SQR कहा जाता है, पूरी नहीं करते हैं। इन्हें पूरा करने में अभी कुछ और महीने लग सकते हैं।

    कब डिलीवर होंगे विमान

    HAL ने बयान जारी कर कहा कि पांच LCA MK1A पूरी तरह डिलीवरी के लिए तैयार हैं और इनमें तय किए गए समझौते के अनुसार सभी जरूरी क्षमताएं शामिल हैं। इसके अलावा नौ एयरक्राफ्ट पहले ही बनाए जा चुके हैं और उनकी उड़ान भी हो चुकी है। GE से इंजन मिलते ही इन एयरक्राफ्ट को भी डिलीवरी के लिए तैयार कर दिया जाएगा।

    अभी पूरा नहीं हुआ क्वेलिटेटिव रिक्वायरमेंट

    HAL ने कहा कि डिजाइन और डिवेलपमेंट से जुड़ी जो दिक्कतें बताई गई थी उन्हें तेजी से दूर किया जा रहा है। साथ ही कहा कि HAL इंडियन एयरफोर्स से लगातार बातचीत कर रहा है ताकि एयरक्राफ्ट जल्द से जल्द सौंपे जा सकें। हालांकि सूत्रों ने कहा कि एयरफोर्स ने HAL को जो सर्विस क्वेलिटेटिव रिक्वायरमेंट (SQR) दिया था, वह अभी पूरा नहीं हुआ है। किसी भी एयरक्राफ्ट को एयरफोर्स को सौंपने की प्रक्रिया ये है कि HAL एयरफोर्स को बताएगा कि सभी SQR पूरे हो गए हैं और वे इंडक्शन टेस्ट (एयरक्राफ्ट को एयरफोर्स में शामिल करने से पहले एयरफोर्स जो टेस्ट लेता है) के लिए तैयार हैं।

    SQR पूरा होने में लग सकता है इतना समय

    सूत्रों के मुताबिक HAL की तरफ से ही इसकी टाइमलाइन दी जाएगी लेकिन अभी तक HAL की तरफ से एयरफोर्स को इंडक्शन टेस्ट के लिए नहीं कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक SQR पूरे होने में पांच-छह महीने लग सकते हैं और बिना SQR पूरा हुए एयरफोर्स किसी भी एयरक्राफ्ट को शामिल नहीं करेगा। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशनल जरूरतों और सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी SQR पूरे होने पर ही कोई प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।