इसके पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया था कि सेना का कोई भी जवान चरमपंथियों की हिरासत में नहीं है। हालांकि, BLA ने नया वीडियो जारी कर पाकिस्तानी सेना के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले रिपोर्ट में बताया गया था कि BLA ने सात जवानों को पकड़ा था, लेकिन नए वीडियो में 8 लोग हिरासत में दिखाई दे रहे हैं।
पाकिस्तानी सैनिक ने लगाई गुहार
वीडियो में एक सैनिक रोते हुए पाकिस्तानी सेना पर सवाल उठाता है कि आर्मी कैसे कह सकती है कि हम उनके लोग नहीं हैं। सैनिक अपना पहचान पत्र दिखाते हुए कहता है कि ये पाकिस्तानी सेना ने ही उसे बनाकर दिया है और आज वही सेना उसे पहचानने से इनकार कर रही है।
डेडलाइन में बस तीन दिन बाकी
बंधक बनाए गए सैनिकों ने पाकिस्तानी सैन्य नेतृत्व और अधिकारियों के अपील की है कि वे बलूच कैदियों के बदले BLA की बंधकों की अदला-बदली की मांग मान लें। BLA की मीडिया विंग हक्काल से जारी वीडियो में बताया है कि सात दिन के अल्टीमेटम में तीन दिन बचे हैं। पाकिस्तान की सेना या सरकार ने अभी तक कोई नया जवाब नहीं दिया गया है।
बीएलए ने जनवरी के आखिर में बलूचिस्तान में बड़ा हमला किया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना और अर्धसैनिक बलों पर हमले किए गए थे। बीएलए ने इन हमलों में 200 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने का दावा किया था। पाकिस्तानी सेना ने अपने जवानों के मारे जाने की बात स्वीकार की थी, लेकिन यह संख्या केवल 17 ही बताई थी।













