• International
  • पाकिस्तानी सोशल मीडिया स्टार अलीना का प्राइवेट वीडियो क्‍या लीक हुआ? बताई सच्चाई, मरियम नवाज से मांगी मदद

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार अलीना आमिर ने अपनी वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे AI से बनाया गया बताया है। अलीना के इस प्राइवेट वीडियो वायरल होने की बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने इस पर गुस्सा जताया। अलीना ने कहा कि बिना यह देखे कि वीडियो डीपफेक है,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सोशल मीडिया स्टार अलीना आमिर ने अपनी वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे AI से बनाया गया बताया है। अलीना के इस प्राइवेट वीडियो वायरल होने की बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने इस पर गुस्सा जताया। अलीना ने कहा कि बिना यह देखे कि वीडियो डीपफेक है, लोगों ने इसे ट्रेंड करा दिया। यह तरीका कुछ लोगों की घटिया मानसिकता को दिखाता है। अलीना ने पंजाब सीएम मरियम नवाज से इस मामले पर ध्यान देने और ऐसे वीडियो फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    अलीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकर कहा, ‘मैं इस मामले पर एक हफ्ते से खामोश थीं और सब कुछ देख रही थीं। मैंने जब सैकड़ों की तादाद में अलीना आमिर के लीक वीडियो वाले वीडियो देखे तो सोचा कि इसका जवाब देना चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि लोग किसी लड़की को बदनाम करने के लिए किस हद तक गिर सकते हैं। वीडियो शेयर करते हुए लोग यह भी नहीं जानना चाहते कि वह असली है या नकली।’

    साइबर क्राइम पर सख्ती जरूरी: अलीना

    अलीना आमिर ने कहा कि पंजाब साइबर क्राइम डिपार्टमेंट महिलाओं के खिलाफ इस तरह के मामले में सख्त है। इस मामले में भी मैं अफसरों से गुजारिश करूंगी कि वह मेरी फर्जी वीडियो बनाकर फैलाने वाले लोगों को कड़ी सजा दें। अलीना ने कहा कि ऐसे लोगों को सजा मिलना जरूरी है क्योंकि ये एआई से फर्जी वीडियो बनाकर महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।

    अलीना आमिर के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं और वह लगातार अपने वीडियो शेयर करती हैं। वह अपनी वीडियो से काफी मशहूर भी हैं। उनकी वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आती हैं लेकिन इस बार वह अपनी 5 मिनट 24 सेकंड के नकली वीडियो लीक होने की बात को लेकर चर्चा में आई हैं। अलीना आमिर पाकिस्तान के ऐतिहासिक शहर लाहौर में रहती हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।