• International
  • पाकिस्‍तान आतंकी देश: 32 साल की दिलेर वकील ईमान मजारी की गर्जना से डरे शहबाज, 17 साल जेल की सजा

    इस्लामबाद: सोशल मीडिया पोस्ट के लिए ईमान जैनब मजारी और उनके पति हादी अली चट्टा को सजा ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट में वकीलों और मानवधिकार संगठनों ने इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। ये मामला पाकिस्तान के बाहर भी ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट को सजा का आधार


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामबाद: सोशल मीडिया पोस्ट के लिए ईमान जैनब मजारी और उनके पति हादी अली चट्टा को सजा ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट में वकीलों और मानवधिकार संगठनों ने इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। ये मामला पाकिस्तान के बाहर भी ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट को सजा का आधार बनाने की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। ईमान और हादी को कुल 17 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

    ईमान और उनके पति को पाकिस्तान सरकार की आलोचना करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के लिए जेल भेजा गया है। प्रतिष्ठित परिवार से आने वाली ईमान मजारी मानवाधिकार वकील हैं, जबकि उनके पति चट्टा एडवोकेट हैं। ईमान की मां शिरीन मजारी ने कहा है कि यह गिरफ्तारी दिखाती है कि देश में फासीवाद अपने चरम पर है। इस घटना के बाद लोग ईमान मजारी के बारे में जानना चाह रहे हैं।

    ईमान मजारी कौन हैं?

    ईमान मजारी 32 साल की मानवाधिकार वकील है। उनकी मां डॉक्टर शिरीन राजनीति का जाना पहचाना चेहरा हैं। वह इमरान खान की सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। उनके पिता देश के शीर्ष बाल रोग विशेषज्ञ रहे हैं। ईमान ने यूके में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। ईमान ने 2023 में हादी अली चट्टा से शादी की थी।

    ईमान नागरिक और राजनीतिक अधिकारों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। उन्होंन बलूच लोगों के जबरन गायब होने से जुड़े मामले उठाए हैं।बलूच कार्यकर्ता महरंग बलूच का बचाव उन्होंने किया है। पत्रकारों, अल्पसंख्यकों, ईशनिंदा के आरोपियों और अधिकारियों की कार्रवाई का सामना कर रहे अफगानों के केस वह लड़ती रही हैं।

    हालिया गिरफ्तारी और सजा

    ईमान और हादी को शुक्रवार को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया गया कि अगस्त 2025 में एक्स पर उनकी पोस्ट को लेकर साइबर अपराध शिकायत से जुड़े मामले में यह गिरफ्तारी हुई। उन पर पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम (PECA) के तहत आरोप लगाया गया। एक दिन बाद शनिवार को पाकिस्तान को आतंकी देश कहने वाली कथित पोस्ट के लिए जोड़े को 10 साल जेल की सजा सुना दी गई।

    अदालत ने इस कपल को तीन मामलों में दोषी ठहराया। इसमें उनको दस, पांच और दो साल की सजा सुनाई। यानी कुल 17 साल की सजा उनको सुनाई गई है। कोर्ट ने कहा कि ईमान की सोशल मीडिया पोस्ट में BLA, TTP और पश्तून तहफ़्फुज मूवमेंट जैसे बैन गुटों की तारीफ की गई थी और पाकिस्तान को एक ‘आतंकवादी राज्य’ के तौर पर दिखाया गया था। इससे राज्य की संस्थाओं और सेना पर लोगों का भरोसा कम हुआ है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।