• Sports
  • पाकिस्तान का ये कैसा पाखंड? इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ खेलने को तैयार, दुनियाभर में हुई बेइज्जती

    नई दिल्ली: पाकिस्तान का डबल स्टैंडर्ड एक्सपोज होने वाला है। एक तरफ वे भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट कर रहे हैं। दूसरी तरफ, उसी भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही महिला राइजिंग स्टार एशिया कप शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान का डबल स्टैंडर्ड एक्सपोज होने वाला है। एक तरफ वे भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट कर रहे हैं। दूसरी तरफ, उसी भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही महिला राइजिंग स्टार एशिया कप शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को बैंककॉक में होने वाला है।

    ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 फरवरी से शुरू होने वाले महिला राइजिंग स्टार एशिया कप की तैयारियां प्लान के मुताबिक ही चल रही हैं। पाकिस्तान की महिला टीम को भारत के खिलाफ न खेलने के किसी प्रकार के निर्देश नहीं मिले हैं। बता दें कि जिस दिन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में न खेलने का ऐलान किया था। उसी दिन भारत और पाकिस्तान अंडर 19 वर्ल्ड कप में सुपर सिक्स के मुकाबले में भिड़ी थीं।

    श्रीलंका पहुंची पाकिस्तान टीम

    7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने वाला है। इस बार वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में हो रहा है। पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने वाली है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच भी गई है। 4 फरवरी को पाकिस्तान अपना वॉर्म अप मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। पाकिस्तान अपने टी20 वर्ल्ड कप के अभियान का आगाज 8 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलकर करेगा। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ न खेलने के अपने स्टैंड पर खड़ा रहता है तो आईसीसी उनके खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकती है।

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक ऑफीशियली भारत के साथ मैच न खेलने की जानकारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को नहीं दी है। अब तक सिर्फ पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ऑर्डर दिया है। अब पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलता है या नहीं, अगर नहीं खेलता तो आईसीसी क्या करेगा… यह तो अब वक्त ही बताएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।