• International
  • पाकिस्तान की नई अकड़! इजरायल को पहचानने से फिर पलटा, कहा- फिलिस्तीन मुद्दे पर समझौता नहीं

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इजरायल के साथ सामान्य संबंध बनाने के इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान अब्राहम समझौते का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने दोहराया कि फिलिस्तीनी मुद्दे पर पाकिस्तान का रुख बदला नहीं है। पाकिस्तान ने यह बात तब कही है, जब दावा किया जा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इजरायल के साथ सामान्य संबंध बनाने के इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान अब्राहम समझौते का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने दोहराया कि फिलिस्तीनी मुद्दे पर पाकिस्तान का रुख बदला नहीं है। पाकिस्तान ने यह बात तब कही है, जब दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के बाद पाकिस्तान अब्राहम समझौते में शामिल हो सकता है और इजरायल के साथ संबंध सामान्य कर सकता है।

    पाकिस्तान ने अब्राहम समझौते पर क्या कहा

    पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इस्लामाबाद में एक साप्ताहिक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए पाकिस्तान की बोर्ड ऑफ पीस में भागीदारी को अब्राहम समझौते से जोड़ने वाली रिपोर्टों को खारिज कर दिया। उन्होंने ऐसे दावों को एक गलतफहमी बताया। अंद्राबी ने कहा, “बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का अब्राहम समझौते से कोई संबंध नहीं है और यह फिलिस्तीन पर पाकिस्तान की सैद्धांतिक स्थिति से कोई विचलन नहीं है।”

    बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने पर पाकिस्तान की सफाई

    उन्होंने कहा कि बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का पाकिस्तान का फैसला विदेश मंत्रालय ने सभी संबंधित हितधारकों के साथ परामर्श के बाद, सभी प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद सामूहिक रूप से लिया था। अंद्राबी ने कहा कि बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का पाकिस्तान का प्राथमिक उद्देश्य गाजा में संघर्ष विराम को मजबूत करना और बनाए रखना, संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण का समर्थन करना और फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के आधार पर एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति को बढ़ावा देना है।

    पाकिस्तान ने मुस्लिम देशों का नाम गिनाया

    उन्होंने कहा कि इस पहल में पाकिस्तान अकेला नहीं है, और कहा कि सात अन्य मुस्लिम-बहुल देश – सऊदी अरब, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया और कतर – भी बोर्ड ऑफ पीस में शामिल हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2026 में दावोस (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) के दौरान बोर्ड ऑफ पीस को औपचारिक रूप से लॉन्च किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।