• Sports
  • पाकिस्तान के डग आउट में गर्मा-गर्मी, माइक हेसन से सलमान आगा की जबरदस्त बहस, पानी की बोतल फेंक कर मारी

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भीतर तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंदों पर 38 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के बाद जो हुआ उसने खेल प्रेमियों को हैरान


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भीतर तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। मैच के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने 23 गेंदों पर 38 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के बाद जो हुआ उसने खेल प्रेमियों को हैरान कर दिया। जैसे ही सलमान आउट होकर डगआउट में वापस लौटे, वहां मौजूद टीम के मुख्य कोच माइक हेसन के साथ उनकी किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।

    हेसन और सलमान के बीच बहस

    मैदान के किनारे लगे कैमरों में कैद फुटेज के अनुसार, सलमान और माइक हेसन के बीच बातचीत काफी गंभीर लग रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कोच कप्तान के शॉट सिलेक्शन या खेल की परिस्थिति को लेकर खुश नहीं थे। बहस इतनी बढ़ गई कि डगआउट में सन्नाटा पसर गया और टीम के अन्य खिलाड़ी भी असहज नजर आए। सलमान आगा कोच की बातों पर काफी आक्रामक प्रतिक्रिया देते दिखे।

    सलमान ने जमीन में दे मारी बोतल

    विवाद ने तब और बड़ा रूप ले लिया जब गुस्से में आपा खोकर सलमान अली आगा ने अपने हाथ में पकड़ी पानी की बोतल जोर से जमीन पर दे मारी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर क्रिकेट फैंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    टीम इंडिया के खिलाफ मिली थी हार

    अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह सिर्फ मैच की गर्मी थी या टीम के अंदर कोई बड़ा मतभेद चल रहा है, इसका खुलासा आने वाले समय में होगा। पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ 61 रन से टी20 वर्ल्ड कप में हार का सामना किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।