• International
  • पाकिस्तान के लिए घाटे का सौदा निकली बांग्लादेश से दोस्ती, हुआ बड़ा नुकसान, भारत बना सहारा

    इस्लामाबाद: बांग्लादेश में जब अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हुआ तो उस समय सबसे ज्यादा खुश होने वालों में पाकिस्तान सबसे आगे था। यह खुशी यूं ही नहीं थी। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में आई अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान के लिए बांग्लादेश के दरवाजे खोल दिए। पिछले 50 साल में जो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: बांग्लादेश में जब अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हुआ तो उस समय सबसे ज्यादा खुश होने वालों में पाकिस्तान सबसे आगे था। यह खुशी यूं ही नहीं थी। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में आई अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान के लिए बांग्लादेश के दरवाजे खोल दिए। पिछले 50 साल में जो नहीं हुआ था वो छह महीने में हो गया और बांग्लादेश बनने के बाद पहली बार ढाका और इस्लामाबाद के बीच सीधा समुद्री व्यापार शुरू हुआ। लेकिन एक साल के अंदर ही पाकिस्तान को बांग्लादेश से दोस्ती भारी पड़ने लगी है। बांग्लादेश से होने वाले व्यापार में पाकिस्तान को घाटा हो रहा है।

    आसमान छू रहा व्यापार घाटा

    स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले छह महीने (जुलाई-दिसम्बर) के आंकड़े जारी किए हैं। नवीनतम आंकड़ों को अनुसार, छह महीने में नौ पड़ोसी देशों के साथ पाकिस्तान का व्यापार घाटा बढ़कर 44.42% बढ़ गया है। अब यह 7.683 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 5.320 अरब डॉलर था।

    गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, व्यापार घाटे में यह बढ़ोतरी एक्सपोर्ट में निर्यात के कारण हुई थी। पाकिस्तान का पहले से ही अफगानिस्तान के साथ भारी तनाव चल रहा है। पिछले साल दोनों देशों के सशस्त्र बलों के जवान सीमा पर सीधे संघर्ष में उलझ चुके हैं, जिसे कतर और तुर्की की मध्यस्थता से शांत कराया जा सका। तनाव के बीच पाकिस्तान ने 10 अक्टूबर 2025 को अफगानिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार को बंद कर दिया था। इसका असर क्षेत्रीय ट्रेड फ्लो पर पड़ा है।

    भारत को होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी

    पाकिस्तान को उम्मीद थी कि बांग्लादेश से उसकी नई दोस्ती व्यापार के नए अवसर खोलेगी लेकिन यहां भी उसे निराशा हाथ लगी है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश को होने वाले पाकिस्तान के शिपमेंट में छमाही अवधि के दौरान नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई है। ध्यान देने वाली बात है कि पाकिस्तान को अपने सदाबहार दोस्त से भी व्यापार कम हुआ है। इस दौरान सबसे खास बात है कि इस दौरान पाकिस्तान से भारत को होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    बांग्लादेश से मजबूत हो रहे पाकिस्तान के रिश्ते

    मोहम्मद यूनुस के सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के संबंध मजबूत हो रहे हैं। इनमें रक्षा संबंधों की मजबूती काफी अहम है। इसी महीने की शुरुआत में बांग्लादेश एयर फोर्स के चीफ हसन महमूद खान ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अपने पाकिस्तान के अपने समकक्ष जहीर अहमद बाबर सिद्धे के अलावा आर्मी चीफ असीम मुनीर से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तानी एयर चीफ ने बांग्लादेश को अपने JF-17 थंडर फाइटर जेट्स का ऑफर दिया था। जेएफ-17 एक मल्टी-रोल कॉम्बैट फाइटर जेट है जिसे पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर तैयार किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।