इस पवित्र महीने में मुसलमान दिनभर रोजा रखते हैं। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की कोशिश करते हैं। रमजान के पाक महीने को लेकर अब पाकिस्तान के शदाब खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने रमजान के इस महीने को पाकिस्तान का 12th मैन वर्ल्ड कप में बताया है।
रमजान के महीने को लेकर शदाब खान ने क्या कहा?
शदाब खान ने नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘रमजान अब शुरू हो गए हैं, हमारा 12th मैन तो साथ ही है।’ बता दें कि नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग 11 में शाहीन अफरीदी को जगह नहीं मिली थी। उनकी जगह सलमान मिर्जा को खिलाया गया था। वहीं बल्लेबाजी में पाकिस्तान ने बाबर आजम का इस्तेमाल नहीं किया था, जोकि फॉर्म से बाहर चल रहे हैं। इसपर शदाब खान ने कहा, ‘दिन के अंत में, आप कुछ ही चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं तो आपको उन्हीं को कंट्रोल करने पर फोकस करना चाहिए।’
बात करें पाकिस्तान-नामीबिया के मैच की तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 199 रन बनाए थे। 200 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑल आउट हो गई और 102 रन से मैच हार गई।
पाकिस्तान का सुपर 8 का शेड्यूल
पाकिस्तान सुपर 8 में पहले 21 फरवरी को न्यूजीलैंड के साथ खेलने वाली है। इसके बाद 24 फरवरी को उनका सामना इंग्लैंड से होगा। फिर 28 फरवरी को वे श्रीलंका के साथ खेलेंगे।













