• International
  • पाकिस्तान के हाथ लगा ‘काले सोने’ का खजाना, खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में मिला तेल और गैस का भंडार

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (KP) में तेल और गैस के नए भंडार की खोज हुई है। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। देश में बढ़ती मांग और उत्पादन के कमी के चलते पाकिस्तान ऊर्जा की कमी जूझ रहा है। इसे कमी को पूरा करने के लिए वह महंगे आयात


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा (KP) में तेल और गैस के नए भंडार की खोज हुई है। पाकिस्तान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। देश में बढ़ती मांग और उत्पादन के कमी के चलते पाकिस्तान ऊर्जा की कमी जूझ रहा है। इसे कमी को पूरा करने के लिए वह महंगे आयात पर निर्भर रह रहा है,जिससे आर्थिक संकट से जूझ रहे देश की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ऐसे में तेल और गैस भंडार की खोज महंगे ऊर्जा आयात को कम करने में मदद करेगी।

    पाकिस्तान का नया तेल भंडार बरागजगई X-01 कुएं के लुमशिवाल फॉर्मेशन में की गई है। कुएं से वर्तमान क्षमता पर हर दिन 225 बैरल तेल और 10.1 लाख स्टैंडर्ज क्यूबिक फीट गैस निकाली जा सकती है। हालांकि, यह बहुत बड़ी खोज नहीं है लेकिन देश के ऊर्जा संकट से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

    2024 में पहली बार बना खोजी कुआं

    सरकारी न्यूज एजेंसी एसोसिटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (APP) ने बताया कि बरागजई X-01 को 30 दिसम्बर 2024 को एक खोजी कुएं के रूप में खोदा गया गया था। इसका उद्येश्य लॉकहार्ट, हांगू, शिनावारी, दत्ता और किंगरियाली समेत कई फॉर्मेशन में हाइड्रोकार्बन क्षमता का पता लगाना था। कुएं को 5170 मीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक ड्रिल किया गया।

    एजेंसी ने पाकिस्तान की सरकारी कंपनी ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी (OGDC) के हवाले से बताया गया कि यह खोज नेश्पा एक्सप्लोरेशन लाइसेंस के तहत की गई थी। OGDC ने एक बयान में कहा कि यह खोज देशी हाइड्रोकार्बन उत्पादन को बढ़ाकर पाकिस्तान की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी।

    पाकिस्तान में तेल और गैस की खोज

    • पाकिस्तान ने हाल ही में कई तेल और गैस भंडार खोजे हैं।
    • जनवरी में कोहाट में एक खोजी कुएं के बारे में पता चला, जिससे हर दिन 4100 बैरल तेल और हर दिन 1.5 करोड़ स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस निकल रही है।
    • सितम्बर 2025 में पाकिस्तान पेट्रोलियम खोज ने अटल में एक भंडार खोजा। वहीं, मारी एनर्जी ने उत्तरी वजीरिस्तान में एक नई गैस खोज की सूचना दी।
    • पाकिस्तान का सिंध प्रांत गैस उत्पादन में सबसे आगे है। यह अकेले देश में 62 फीसदी गैस का उत्पादन करता है।
    • कच्चे तेल के उत्पादन में 41% के साथ खैबर पख्तूनख्वा सबसे आगे है। वहीं, सिंध प्रांत 40 प्रतिशत का योगदान देता है। पंजाब देश के तेल का 18 प्रतिशत उत्पादन करता है।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।