• International
  • पाकिस्तान के JF-17 को मिला एक और खरीदार, 900 मिलियन डॉलर की होगी डील, अडवांस लेवल में बातचीत

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के JF-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमान को एक नया खरीदार मिला है। इस देश का नाम सोमालिया है। ऐसी रिपोर्ट है कि सोमालिया 24 JF-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमान खरीद सकता है। इस सौदे की कीमत 900 मिलियन डॉलर आंकी जा रही है। दोनों देशों में इस संभावित खरीद को लेकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के JF-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमान को एक नया खरीदार मिला है। इस देश का नाम सोमालिया है। ऐसी रिपोर्ट है कि सोमालिया 24 JF-17 थंडर ब्लॉक III लड़ाकू विमान खरीद सकता है। इस सौदे की कीमत 900 मिलियन डॉलर आंकी जा रही है। दोनों देशों में इस संभावित खरीद को लेकर हाई-लेवल बातचीत भी जारी है। सोमालिया एक हिंसा प्रभावित देश है। ऐसे में JF-17 की खरीद से सोमालिया अपनी हवाई क्षमता का विस्तार करने की तैयारी में है।

    सोमाली एयरचीफ ने किया पाकिस्तान का दौरा

    डिफेंस सिक्योरिटी एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमाली एयर फोर्स कमांडर मोहम्मद शेख अली के फरवरी 2026 में पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच JF-17 डील पर बातचीत में तेजी आई है। इस दौरे में सोमाली एयरचीफ ने फिक्स्ड-विंग कॉम्बैट कैपेबिलिटी को फिर से बनाने की ऑपरेशनल अर्जेंसी पर जोर दिया था। सोमालिया की हवाई ताकत बहुत कमजोर है। गृहयुद्ध के कारण सोमालिया हिंसा से जूझ रहा है।

    सोमाली रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा

    रिपोर्ट में सोमाली रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सोमालिया अपनी हवाई ताकत में इजाफा करना चाहता है। इसके लिए वह न सिर्फ हथियार खरीद रहा है, बल्कि उन्हें ऑपरेशन इलाकों में तैनात भी कर रहा है। उसकी कोशिश अपनी हवाई शक्ति को बढ़ाने की है। सोमालिया रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जगह पर स्थित है। इस कारण JF-17 डील से वह एक बड़े व्यापारिक मार्ग पर नजर रख सकेगा और आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन को भी अंजाम देगा।

    JF-17 लड़ाकू विमान कितना शक्तिशाली

    जेएफ-17 थंडर एक फोर्थ जेनरेशन, सिंगल इंजन, मल्टीरोल फाइटर जेट है। इसे पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स (पीएसी) और चीन के चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (सीएसी) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। हालांकि, JF-17 का इस्तेमाल सिर्फ पाकिस्तान ही करता है। चीनी वायुसेना में यह लड़ाकू विमान शामिल नहीं है। इसे 12 मार्च 2007 को पाकिस्तानी वायु सेना में शामिल किया गया था। जेएफ-17 थंडर विमान की ड्रॉप टैंकों के साथ उड़ान क्षमता 3,482 किलोमीट है। इसका अधिकतम टेक-ऑफ वजन 13,500 किलोग्राम है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।