डलास के इस्लामीकरण पर नाराजगी
रिपब्लिकन नेता ने कहा कि मुझे अपने इलाके के लोगों से हमेशा सुनने को मिलता है कि जो डलास इलाके के इस्लामीकरण को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं। वे उन मस्जिदों के बारे में सुन रहे हैं, जो उस जमीन के पास बन रही है जो उनके परिवारों के पास पीढ़ियों से है। वे इन बड़े-बड़े सिटी कंपाउंड्स के बारे में सुन रहे हैं, जो बन रहे हैं। पूरी की पूरी कम्युनिटी बदल रही है।
उन्होंने कहा कि आप देख रहे हैं कि हमारी कम्युनिटी, हमारी संस्कृति, वह जगह जिसे हम जानते हैं और प्यार करते हैं, वह पूरी तरह से बदल रही है। मेरे इलाके के लोग चिंतित हैं और मैं भी चिंतित हूं। गिल ने कहा, इलाके के लोग अपने लोकल मॉल में जाते हैं और ऐसा लगता है कि आप पाकिस्तान में हैं, डलास या टेक्सास में नहीं। उन्होंने इसे एक बड़ी समस्या बताया।
ब्रैंडन गिल का भारतीय कनेक्शन
गिल अमेरिकी सीनेट के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिध सभा) के सदस्य हैं। वे टेक्सास के 26वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें 2024 में कांग्रेस के लिए चुना गया था। गिल की पत्नी डेनियल डिसूजा गिल भारतीय मूल की हैं। उनके पिता दिनेश डिसूजा भारतीय मूल के टिप्पणीकार और ट्रंप के सहयोगी हैं।
सोशल मीडिया पर गिल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया में भी लोगों ने गिल की भारतीय पत्नी का जिक्र किया। एक यूजर ने लिखा, यह आदमी भारतीय पत्नी को खुश रखने के लिए खास तौर पर पाकिस्तान का नाम ले रहा है। वहीं, टेक्सास के मुस्लिम समुदाय समेत कई लोगों ने रिपब्लिकन सांसद की टिप्पणियों का विरोध किया और इसे अलगाव को बढ़ाने वाला बताया।













