कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने क्या कहा
टोकायव ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान साउथ एशिया में कजाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण और भरोसेमंद साझेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि यह नई घोषणा द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता राजनीतिक बातचीत को गहरा करने और प्रमुख क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने की साझा महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है।
पाकिस्तान-कजाकिस्तान में कौन से समझौते हुए
बातचीत के दौरान व्यापार और आर्थिक संबंधों, निवेश सहयोग और परिवहन कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया गया। दोनों पक्षों ने पूर्व और पश्चिम, साथ ही उत्तर और दक्षिण के बीच अपनी रणनीतिक स्थिति का लाभ उठाते हुए, मध्य एशियाई देशों के साथ घनिष्ठ समन्वय में लॉजिस्टिक्स और परिवहन परियोजनाओं को विकसित करने के कजाकिस्तान की आकाक्षाओं पर सहमति जताई।
कहां है कजाकिस्तान
कजाकिस्तान मध्य एशिया में स्थित दुनिया का नौवां सबसे बड़ा और सबसे बड़ा जमीन से घिरा देश है। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना है, जबकि अल्माटी सबसे बड़ा शहर और सांस्कृतिक केंद्र है। कजाकिस्तान की सीमाएं रूस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से मिलती हैं। यह देश समुद्री सीमा को साझा नहीं करता है। विश्व बैंक के अनुसार 2026 में कजाकिस्तान की जीडीपी वृद्धि दर 4.5% रहने का अनुमान है। कजाकिस्तान दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक है और यहां तेल व गैस के विशाल भंडार हैं।













