• Sports
  • पाकिस्तान ने भारत से नहीं खेलने का किया फैसला, असदुद्दीन ओवैसी ने ‘बेकार’ बताकर धोया

    नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर होना है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने पहले ही बोल दिया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर होना है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने पहले ही बोल दिया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं आएगी।

    एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को बेकार करार दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के फैसला पर कहा, ‘भारत टी20 वर्ल्ड कप होस्ट कर रहा है और वह बेकार पाकिस्तानी टीम कह रही है कि वे भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। हमें उनसे कहना चाहिए, ‘तुम यहां क्यों आए? यहां से चले जाओ।’ वे कह रहे हैं कि वे नहीं खेलेंगे और सब चुपचाप बैठकर सुन रहे हैं।’

    पाकिस्तान अपना पहला मैच जैसे-तैसे जीता

    टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम मैदान पर थी। टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की। एक समय टीम की हार पक्की दिख रही थी। पहले खेलते हुए नीदरलैंड ने 147 रन बनाए। 18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 119 रन था। उसकी हार तय दिख रही थी लेकिन 19वें ओवर में फहीम अशरफ ने 24 रन ठोक दिए। इस ओवर में उन्हें जीवनदान मिल गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।