पाकिस्तान को नहीं मिला चापलूसी का इनाम
पाकिस्तानियों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी करने और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। पाकिस्तानी हैरान हैं कि भारत ने राष्ट्रपति ट्रंप को चैलेंज किया और उनके आक्रामक रवैये के बावजूद बिना झुके खड़े रहे। इसके इनाम में ट्रंप ने भारत पर लगे अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया, जो दक्षिण एशिया में उसके सभी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कम है।
पाकिस्तानी यूजर्स ने क्या लिखा
उमर अली नाम के एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप ने फील्ड मार्शल के साथ उस मालकिन जैसा बर्ताव किया है जो अपने प्रेमी से सारे गैर-कानूनी और गंदे काम करवाती है, और जब कुछ देने या लेने का समय आता है, तो वह कहती है कि मैं अपने परिवार के फैसले मानने के लिए मजबूर हूं, मुझे भूल जाओ। मेरा शरीर मेरे पति का रहेगा, लेकिन मेरी आत्मा हमेशा तुम्हारी रहेगी।” उन्होंने अपने पोस्ट में मोदी और ट्रंप के इंडिया टुडे कवर के सामने रोते हुए फील्ड मार्शल असीम मुनीर की AI-जेनरेटेड तस्वीर शेयर की, जिनके हाथ में दुर्लभ खनिजों का एक डब्बा है।
यूजर्स ने लिए मुनीर-शहबाज के मजे
AI इमेज के लिए जाने जाने वाले पाकिस्तानी क्रिएटर बिलाल AI ने इंडिया टुडे के कवर पर ट्रंप और मोदी के साथ रोते हुए शरीफ और मुनीर की एक इमेज शेयर की। उन्होंने इसका कैप्शन दिया, “मूवर, शेकर और बैगर”। पाकिस्तानी X यूजर खुर्रम ने ट्रंप और मोदी की एक AI इमेज बनाई जिसमें वे मुनीर को चिढ़ा रहे हैं और उसके कान खींच रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में एक बॉलीवुड गाना बज रहा है—”बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाए।”













