• National
  • पाकिस्तान सीमा पर दहाड़ेंगे फाइटर जेट, IAF का बड़ा युद्धाभ्यास, ऑपरेशन सिंदूर की आ जाएगी याद

    नई दिल्ली : इंडियन एयरफोर्स इसी महीने पाकिस्तान बॉर्डर के पास बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है। वायु शक्ति नाम से यह युद्धाभ्यास पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर में 27 फरवरी को होगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद होने वाली इस बड़ी एक्सरसाइज में विदेशी मेहमान भी ये देख पाएंगे कि किस तरह ऑपरेशन सिंदूर में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : इंडियन एयरफोर्स इसी महीने पाकिस्तान बॉर्डर के पास बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है। वायु शक्ति नाम से यह युद्धाभ्यास पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर में 27 फरवरी को होगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद होने वाली इस बड़ी एक्सरसाइज में विदेशी मेहमान भी ये देख पाएंगे कि किस तरह ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ चक्रव्यूह रचा था। इस युद्धाभ्यास में वे सारे फाइटर जेट नजर आएंगे जो ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुए थे। इसके लिए नोटाम जारी हो चुका है और एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है।

    वायु शक्ति में 100 से ज्यादा विमान

    एक्सरसाइज वायु शक्ति में एयरफोर्स के वेस्टर्न और साउथ वेस्टर्न कमांड के एयरबेस पूरी तरह सक्रिय रहेंगे और इन कमांड के एसेस्ट्स एक्सरसाइज में शामिल होंगे। वायु शक्ति एक्सरसाइज में एयरफोर्स के 100 से भी ज्यादा विमान शामिल होंगे। वे सारे फाइटर जेट और दूसरे एयरक्राफ्ट भी इस एक्सरसाइज का हिस्सा होंगे, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई थी। पहले भी वायु शक्ति एक्सरसाइज होती रही है। तब इस एक्सरसाइज में जो किया गया, वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जीवंत हुआ।

    सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन

    ऑपरेशन सिंदूर में एयर फोर्स की जिस तरह से ऑफेंसिव और डिफेंसिव फॉर्मेशन थी और पाकिस्तान के लिए चक्रव्यूह रचा गया था, वह भी इस एक्सरसाइज में नजर आएगा। इस एक्सरसाइज को देखने के लिए कई वीआईपी भी आमंत्रित किए गए हैं। दिल्ली स्थित मित्र देशों के दूतावासों से करीब 40 अधिकारी भी इस अभ्यास को देखने के लिए मौजूद रह सकते हैं। ये देखेंगे कि किस तरह ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन एयर फोर्स ने काम किया और कितने लेयर में तैयारी थी। वायु शक्ति एक्सरसाइज में फाइटर जेट राफेल, सुखोई-30, तेजस, मिग-29, जगुआर, मिराज-2000 दिखेंगे। अटैक हेलिकॉप्टर प्रचंड भी एक्सरसाइज का हिस्सा होंगे।

    सी-295 से नाइट असॉल्ट लैंडिंग ड्रिल

    ऑपरेशन सिंदूर में लोइटरिंग म्यूनिशन का भी इस्तेमाल किया गया था और इस बार वायु शक्ति में लोइटरिंग म्यूनिशन से भी युद्धाभ्यास होगा। पहली बार वायु शक्ति में सी-295 से नाइट असॉल्ट लैंडिंग ड्रिल भी की जाएगी। इसके अलावा सी-130जे सुपर हरक्यूलिस छोटे रनवे पर लैंड कर गरुड़ कमांडो को ‘वॉर जोन’ में उतारेगा। पूरी ड्रिल के दौरान दो अटैक हेलीकॉप्टर पूरे ‘ऑपरेशन एरिया’ को सुरक्षित रखेंगे।

    नोटाम जारी, एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

    भारतीय वायु सेना ने इस युद्धाभ्यास की जानकारी के लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है। साथ ही एयरफोर्स के एयर डिफेंस सिस्टम को भी पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है। एयर डिफेंस की कई लेयर तैयार की गई हैं, जिनमें एंटी-एयरक्राफ्ट गन, एंटी-ड्रोन सिस्टम और ऑपरेशनल रेडीनेस प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।