• Crime
  • पाब्लो एस्कोबार से एल मेंचो तक, 5 सबसे बड़े ड्रग लॉर्ड्स, जो दुनिया के सुपर पावर अमेरिका से भी नहीं हुए कंट्रोल!

    Drug Dealer El Mencho Murder Mexico: मेक्सिको के सबसे बड़े ड्रग माफिया एल मेंचो को वहां की सिक्योरिटी फोर्स ने मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। इन सबके बीच मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय लोगों के लिए अलर्ट जारी किया


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 23, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Drug Dealer El Mencho Murder Mexico: मेक्सिको के सबसे बड़े ड्रग माफिया एल मेंचो को वहां की सिक्योरिटी फोर्स ने मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिले। इन सबके बीच मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। अमेरिका लंबे समय से मेक्सिको पर ड्रग तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार दबाव बना रहा। ऐसे में यह कार्रवाई ने सबका ध्यान खींचा है। एल मेंचो अकेला ड्रग माफिया नहीं है जो इतनी सुर्खियां बटोर रहा। हम बताने जा रहे दुनिया के टॉप 5 ड्रग लॉर्ड्स के बारे में, जिन्होंने अपने कारनामों में चर्चा बटोरीं।

    ड्रग लॉर्ड कौन होता है

    सबसे पहले जानिए ड्रग लॉर्ड क्या होते हैं। ऐसा बॉस होता है जो ड्रग तस्करी नेटवर्क, संगठन का प्रभारी होता है। जब स्वतंत्र ड्रग लॉर्ड्स का एक समूह अपने मुनाफे को बढ़ाने और अवैध ड्रग व्यापार पर हावी होने के लिए एक दूसरे के साथ मिलीभगत करता है, तो वे एक संगठन बनाते हैं जिसे ड्रग कार्टेल कहा जाता है। जानें टॉप 5 ड्रग लॉर्ड्स के बारे में।

    ड्रग डीलर एल चापो की कहानी

    सबसे पहले बात दुनिया के सबसे खतरनाक शातिर ड्रग माफिया की, जिसने जेल में रहकर अपनी दहशत फैलाई। जोआक्किन आर्किवाल्डो एल चापो ( Joaquin El Chapo Guzman) जिसे दुनिया ड्रग लॉर्ड के नाम से जानती है। मेक्सिको के प्रांत सिनालोआ में 4 अप्रैल 1957 को एल चापो का जन्म हुआ। पिता गांजे और अफीम की खेती करते थे, यानी पैदा होने के साथ ही ड्रग से इसका नाता था। एल चापो भी अपने पिता के साथ खेती में काम करता। वो बचपन से ही नशे की दुनिया का शहंशाह बनने का सपना देखता था। वो चाहता था कि उसका काला कारोबार सिर्फ मेक्सिको तक नहीं बल्कि पूरी दुनिया तक फैले। 1988 में चापो ने सिनालोआ के नाम से अपना ड्रग कार्टेल यानी ऐसा संगठन तैयार कर लिया था जिसका न सिर्फ अमेरिका बल्कि युरोप में भी नेटवर्क फैला हुआ था।

    पाब्लो एक्सोबार ऐसे बना सबसे बड़ा ड्रग लॉर्ड

    पाब्लो एस्कोबार, कोलंबिया का एक ड्रग सरगना था। उसे दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग लॉर्ड माना जाता था। उसे शुरू में ‘कोकीन का बादशाह’ माना जाता था। हालांकि, बाद में वह सभी ड्रग्स का डीलर बन गया। पाब्लो एस्कोबार का जन्म 1 दिसंबर 1949 में हुआ था। 1989 में, फोर्ब्स पत्रिका ने एस्कोबार को दुनिया का सातवां सबसे अमीर आदमी घोषित किया। इसकी अनुमानित निजी संपत्ति 30 अरब अमेरिकी डॉलर थी। 1986 में, उसने कोलंबियाई राजनीति में एंट्री का प्रयास किया। बाद में सरकारों ने इसके खिलाफ एक्शन तेज किया। 2 दिसंबर 1993 को सर्च ब्लॉक ने एक छत पर एस्कोबार को मार डाला।

    ड्रग डीलर अमाडो कैरिलो

    मेक्सिको के ड्रग तस्करों की लिस्ट में अमाडो कैरिलो का भी कुख्यात है। कैरिलो किसी भी दूसरे ड्रग डीलर्स की तुलना में चार गुना अधिक कोकीन अमेरिका पहुंचाता था। उसने ड्रग कारोबार से 25 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की। उसे आसमान का स्वामी कहा जाता था क्योंकि वह कोलंबियाई कोकीन को मेक्सिको के विभिन्न हवाई अड्डों तक पहुंचाने के लिए जेट विमानों का इस्तेमाल करता था। वह ग्वाडालाजारा कार्टेल का सदस्य था और मिगुएल एंजेल फेलिक्स गैलार्डो के लिए काम करता था। 1956 में उसका जन्म हुआ, 1997 में उसकी मौत हुई।

    ड्रग लॉर्ड ओसिएल कार्डेनास गुइलेन कौन था

    ओसिएल कार्डेनास गुइलेन का जन्म 18 मई 1967 में हुआ। वह भी मैक्सिको का बड़ा ड्रग लॉर्ड बना। उसने शुरू में मैकेनिक के रूप में काम शुरू किया। अंततः गल्फ कार्टेल के अवैध ड्रग व्यापार में शामिल हो गया और 1997 में ड्रग लॉर्ड सल्वाडोर गोमेज़ हेरेरा की हत्या करके उसका नेता बन गया। गुइलेन ने मैक्सिकन सेना की विशेष फोर्स यूनिट के कुछ सदस्यों को अपने साथ मिलाकर कार्टेल की सशस्त्र शाखा का गठन किया। 1999 में, गुइलेन और गल्फ कार्टेल के बंदूकधारियों ने अमेरिका के खिलाफ मोर्चा संभाला। इसी के बाद इस कार्टेल पर एक्शन शुरू हुआ। गुइलेन को 2003 में मेक्सिको से गिरफ्तार किया गया।

    सबसे क्रूर ड्रग डीलर जॉर्ज अल्बर्टो रोड्रिगेज

    जॉर्ज अल्बर्टो रोड्रिगेज, जिसे डॉन चोलिटो के नाम से भी जाना जाता है, न्यूयॉर्क का कुख्यात ड्रग तस्कर था। इसका जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और वह प्यूर्टो रिको और कोलंबिया मूल का था। वह कैली कार्टेल के एक भंग हो चुके सीक्रेट गैंग, 400 आपराधिक संगठन का मुखिया था। 12 साल की उम्र में वो ड्रग्स के धंधे में उतरा। 14 साल की उम्र में उसने घर छोड़ दिया और अपने पिता, गिल्बर्टो रोड्रिगेज़ ओरेजुएला, जो कैली कार्टेल के मुखिया थे। उनके लिए काम करने लगा।

    छह साल के भीतर ही रोड्रिगेज ने कोलंबिया से अमेरिका के लगभग हर राज्य में ड्रग्स की तस्करी करके 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति जमा कर ली थी। वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों या सरकारों की नजर से ओझल सबसे क्रूर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों में से एक था। उसे 6 जुलाई, 1990 को फ्लोरिडा के टल्लाहस्सी में गिरफ्तार किया गया। कई संघीय अपराधों के लिए 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।