• National
  • पीएम की सीट को घेरकर महिला सांसदों ने किया प्रदर्शन, लोकसभा में मोदी की स्पीच से पहले हुई घटना

    नई दिल्ली : लोकसभा का बजट सत्र लगातार हंगामेदार बना हुआ है। सदन में बुधवार को भी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। हंगामे की वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब रद्द करना पड़ा। सदन में राहुल गांधी को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली : लोकसभा का बजट सत्र लगातार हंगामेदार बना हुआ है। सदन में बुधवार को भी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही को कई बार स्थगित करना पड़ा। हंगामे की वजह से राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब रद्द करना पड़ा। सदन में राहुल गांधी को पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों से कोट करने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद से ही विपक्षी सांसद सदन में हंगामा कर रहे हैं।

    पीएम मोदी की सीट को घेरकर प्रदर्शन

    सदन की कई बार कार्यवाही रोकी गई। जैसे ही शाम 5 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया। प्रधानमंत्री मोदी के बोलने की उम्मीद से कुछ ही देर पहले विपक्ष की तरफ से कुछ महिला सांसदों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिला सांसदों में वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि शामिल थीं। इन लोगों ने सत्ताधारी पार्टी की सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया।

    मंत्रियों के कहने पर खत्म किया विरोध

    महिलाओं ने एक बड़ा बैनर पकड़ा हुआ था। बैनर पर लिखा था, ‘जो सही है, वही करो। उनका विरोध मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर था। स्पीकर की जगह ले चेयर पर रहीं संध्या राय ने फिर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इसके बाद महिला सांसदों ने कई मंत्रियों के कहने पर ही अपना विरोध खत्म किया।

    पीएम पर हमला करना था मकसद!

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी के मनोज तिवारी ने बाद में दावा किया कि महिला सांसदों का मकसद पीएम मोदी पर हमला करना था। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ वह बहुत डरावना था। यह सिर्फ कांग्रेस की हताशा का लेवल दिखाता है। बीजेपी सांसद का कहना था कि महिला सांसदों को पहले से प्लान बनाकर प्रधानमंत्री की सीट के चारों ओर तैनात किया गया था। यह सिर्फ किरण रिजिजू की सूझबूझ की वजह से ही स्थिति को कंट्रोल में लाया जा सका।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।