• National
  • ‘पीएम मोदी पर हमले का उद्देश्य, महिला सांसदों को बनाया था प्लान का हिस्सा’, मनोज तिवारी ने विपक्ष पर लगाया आरोप

    नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच हुए जबरदस्त घमासान को लेकर अब बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि, कांग्रेस ने महिला सांसदों को आगे करके प्रधानमंत्री पर हमला करने की नियत से उनकी चेयर तक आए थे। बीजेपी सांसद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच हुए जबरदस्त घमासान को लेकर अब बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दावा किया है कि, कांग्रेस ने महिला सांसदों को आगे करके प्रधानमंत्री पर हमला करने की नियत से उनकी चेयर तक आए थे।

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, बुधवार को जो भी सदन में हुआ उस पर देश कांग्रेस को धिक्कारेगा। उन्होंने कहा, पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देना था लेकिन 5 बजते ही महिलाओं को आगे करके कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की चेयर तक और इससे भी आगे तक घेर लिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस देश में मिल रही हार से इतनी बौखलाई हुई है कि ये लोग प्रधानमंत्री पर हमला करना चाहते थे।

    पीएम पर हमले के उद्देश्य से आए थे विपक्षी सांसद: मनोज तिवारी

    मनोज तिवारी ने आगे कहा, ये लोग बहुत गुस्से में हमला करने की नियत से आए थे। ये लोग प्रधानमंत्री और उससे भी आगे तक चले गए। हम सभी आश्चर्यचकित थे कि ये क्या हो रहा है। बीजेपी सांसद ने दावा किया कि ये पूरी तरह से प्रीप्लान था। लेकिन किरण रिजिजू की वजह से स्थिति को कंट्रोल में लाया जा सका।

    भारत के अनुसार अपनी नीतियां बदल रहा अमेरिका: मनोज तिवारी

    उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी गठबंधनों को देखना चाहिए कि किन कारणों से उसकी हार हो रही है? आप चुनाव में हार का गुस्सा बीजेपी, एनडीए या प्रधानमंत्री पर क्यों निकाल रहे हैं? अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर उन्होंने कहा, आज अमेरिका भारत के अनुरूप अपनी नीतियों को बदल रहा है। ऐसे में पीएम के साथ ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता है।

    सदन में क्या हुआ था?

    बुधवार को विपक्ष सरकार से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा की मांग कर रहा था। सदन में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण भी टल गया है। प्रधानमंत्री मोदी को आज शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था। इससे पहले सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही 12 बजे, फिर 2 बजे, और इसके बाद शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    शाम 5 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने एक बार फिर जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया। पीएम मोदी के जवाब से पहले ही विपक्ष की महिला सांसद वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन लोगों ने सत्ताधारी पार्टी की सीटों, जिसमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी, की कुर्सियों को ब्लॉक कर दिया। काफी देर चले हंगाले के बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।