• Sports
  • पूरे पाकिस्तान में है टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का खौफ, 15 फरवरी को बल्ले और गेंद दोनों से करेगा तांडव

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले सरहद पार खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट्स भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन को देखकर हैरान हैं। नामीबिया के खिलाफ पंड्या ने जिस तरह से मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी की, उसने पाकिस्तानी खेमे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले सरहद पार खलबली मची हुई है। पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट्स भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन को देखकर हैरान हैं। नामीबिया के खिलाफ पंड्या ने जिस तरह से मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी की, उसने पाकिस्तानी खेमे की टेंशन बढ़ा दी है। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने इस मैच में गेंद से भी कमाल दिखाया और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

    शोएब मलिक ने दी पाकिस्तानी ऑलराउंडर्स को नसीहत

    सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक भारतीय टीम की रणनीति की तारीफ करते नजर आए। मलिक ने कहा, ‘नामीबिया के खिलाफ पिच 6 ओवर के बाद धीमी हो गई थी और स्पिनर्स को मदद मिल रही थी। टीम इंडिया ने खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाला और स्ट्राइक रोटेट की। हमारे ऑलराउंडर्स को भी भारतीय खिलाड़ियों से यह सीखना होगा कि पारी कैसे बुनी जाती है।’

    हार्दिक जैसा पूरी दुनिया में कोई नहीं

    मलिक की बात के बीच पैनल में बैठे एक अन्य विशेषज्ञ ने हार्दिक पंड्या की तुलना किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी से करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पंड्या एक मुकम्मल (प्रॉपर) ऑलराउंडर हैं। बल्लेबाजी के वक्त वह मुकम्मल बल्लेबाज और गेंदबाजी के वक्त मुख्य गेंदबाज लगते हैं। पाकिस्तान ही नहीं, पूरी दुनिया में उनके जैसा कोई ऑलराउंडर नहीं है।’ यह बयान साबित करता है कि पाकिस्तान में पंड्या का किस कदर खौफ है।

    नामीबिया के खिलाफ तांडव और पाकिस्तान की चिंता

    हार्दिक पंड्या ने 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ महज 28 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने दिखाया कि जब मिडिल ऑर्डर संघर्ष कर रहा हो, तब खेल को कैसे बदला जाता है। पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में हार्दिक गेंद और बल्ले, दोनों से एक्स-फैक्टर साबित होने वाले हैं। हार्दिक ने पहले भी ऐसा करके दिखाया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।