• Sports
  • पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर की यह कैसी डिमांड? भारत-पाक के बीच कराना चाहता है टेस्ट सीरीज, वेन्यू भी बताया

    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सपोर्ट करते हुए कहा था कि वे भारत के साथ विश्व कप में मुकाबला नहीं खेलेंगे। हालांकि, अब पाकिस्तान भारत के साथ खेलने के लिए


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सपोर्ट करते हुए कहा था कि वे भारत के साथ विश्व कप में मुकाबला नहीं खेलेंगे। हालांकि, अब पाकिस्तान भारत के साथ खेलने के लिए राजी हो गया है। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। बता दें कि भारत और पाकिस्तान सिर्फ आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के साथ खेलते हैं। हालांकि, अब पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज कराने की बात की है।

    भारत-पाक के बीच टेस्ट सीरीज कराना चाहते हैं माइकल वॉन

    इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर माइकल वॉन ने पाकिस्तान के भारत के साथ मैच खेलने के लिए मानने के बाद एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, यह कॉम्पिटिशन और क्रिकेट के लिए अच्छा है। हमें उन्हें किसी तरह से टेस्ट सीरीज भी खिलानी होगी। यूके तीन मैच की टेस्ट सीरीज होस्ट करने के लिए अच्छी जगह है।

    कब भारत-पाक के बीच हुई थी आखिरी टेस्ट सीरीज?

    भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 19 साल पहले 2007 में हुई थी। दोनों देशों के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज भारत में खेली गई थी। इस सीरीज को भारत 1-0 से जीत गया था। दिल्ली में खेला गया पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीता था। इसके बाद कोलकाता में खेला गया दूसरा टेस्ट और बेंगलुरु में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया था।

    हालांकि, अब भारत-पाकिस्तान का सामना टी20 वर्ल्ड कप में होने वाला है। अब तक टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ एक बार 2021 में हराया है। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं, जिसमें से छह भारत ने जीते हैं जबकि एक मुकाबला पाकिस्तान ने जीता है। वहीं एक मैच टाई रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।