• Entertainment
  • प्रिंस नरूला अचानक क्यों हो रहे ट्रेंड? क्‍या है दिल्‍ली मस्‍ज‍िद विवाद में एक्‍टर की गिरफ्तारी का सच

    रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ और ‘एमटीवी रोडीज X2’ के विनर प्रिंस नरूला इस वक्त ट्रेंड में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले जा रही है। क्या ये वीडियो वाकई में सच है? आखिर क्‍या है दिल्‍ली मस्‍ज‍िद विवाद में एक्‍टर की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ और ‘एमटीवी रोडीज X2’ के विनर प्रिंस नरूला इस वक्त ट्रेंड में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके ले जा रही है। क्या ये वीडियो वाकई में सच है? आखिर क्‍या है दिल्‍ली मस्‍ज‍िद विवाद में एक्‍टर की गिरफ्तारी का सच, यहां जानिए।

    आपकी सोशल मीडिया फीड पर आपने एक वीडियो जरूर देखा होगा, जिसमें प्रिंस नरूला को अरेस्ट करके पुलिस ले जा रही है। ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। उनके फैंस हैरान थे कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पर जल्द ही पता चला कि ये वीडियो फर्जी है।

    प्रिंस नरूला का वायरल वीडियो

    सोशल मीडिया यूजर ने सच का पता लगाया

    जी हां, एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर रिएक्शन देते हुए AI असिस्टेंट ग्रोक से इसकी पुष्टि करने को कहा। उसके हिसाब से ये वीडियो पूरी तरह से ‘एडिट’ किया गया है। यानी ये फेक है।

    प्रिंस ने दिया ये जवाब

    इस मामले को लेकर प्रिंस ने ‘टेली चक्कर’ से बात करते हुए कहा है कि वो गिरफ्तार नहीं हुए हैं। बल्कि ये एक ब्रांड के शूट का एक हिस्सा था।

    ये है दिल्ली मस्जिद विवाद मामला

    बात करें दिल्ली मस्जिद विवाद की तो फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान अफवाहों की वजह से हिंसा हुई थी। इसमें पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। कहा जा रहा था कि इस केस में अफवाह उड़ाने को लेकर ही प्रिंस को अरेस्ट किया गया है। पर उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।