• National
  • प्रियंका और राहुल गांधी एक्सपायर्ड इंजेक्शन की तरह, कांग्रेस को कर दिया खत्म: तरुण चुघ

    नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला किया है। बीजेपी नेता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक्सपायर्ड इंजेक्शन करार दिया है। कब सामने आया बयान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव का यह बयान कांग्रेस सांसद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 24, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने एक बार फिर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जोरदार हमला किया है। बीजेपी नेता ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें एक्सपायर्ड इंजेक्शन करार दिया है।

    कब सामने आया बयान

    बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव का यह बयान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम बनाने की वकालत किए जाने के बाद आया। इसके बाद राजनीति के गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। बीजेपी नेता ने नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दशकों से रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जबकि सच यह है कि कांग्रेस के पापों की सजा वोट की चोट से जनता 95 बार दे चुकी है।

    कांग्रेस देख रही सपना

    उन्होंने कहा कि यह सपना देख रहे हैं कि 95 बार हारने के बाद भी प्रियंका गांधी पीएम बन सकती हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेतृत्व संकट में है। जनता का भरोसा उठ गया है। प्रियंका गांधी को टारगेट पर लेते हुए चुघ ने कहा कि प्रियंका गांधी ने यूपी में कहा था, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’ हाल क्या हुआ? उनका नेतृत्व ध्वस्त हुआ और कांग्रेस की जमानत तक नहीं बची।

    राहुल-प्रियंका ने कांग्रेस को कर दिया समाप्त

    उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी एक्सपायर्ड इंजेक्शन की तरह हैं। उन्होंने कांग्रेस को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। कांग्रेस में नेतृत्व जनता तय नहीं करती, कुनबा तय करता है। यही कारण है कि वंशवाद के ये दावे बार-बार चुनावी जमीन पर ध्वस्त होते आ रहे हैं। घुसपैठ के मुद्दे पर तरुण चुघ ने कहा कि अवैध अप्रवासी डेमोग्राफिक बहस का मामला नहीं हैं। यह भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता से जुड़ा है।

    घुसपैठियों को बचाती रही कांग्रेस

    यह सीधे तौर पर सीमावर्ती राज्यों के अस्तित्व से जुड़ा है और मौलिक रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है। इस मुद्दे को नजरअंदाज करने से देश का भरोसा कमजोर होता है। दशकों से कांग्रेस इन वोट-बैंक घुसपैठियों को बचाती रही है और अब राहुल गांधी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अवैध घुसपैठियों पर कठोर कार्रवाई विकसित भारत की गारंटी है। बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी का मानना है कि घुसपैठियों को डिटेक्ट करो, डिलीट करो, डिपोर्ट करो।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।