• Entertainment
  • प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई ‘द ब्लफ’ से जुड़ी 12 जबरदस्त तस्वीरें, बताया- क्यों बॉलीवुड छोड़ना पड़ा उन्हें

    प्रियंका चोपड़ा अब केवल भारत की शान नहीं बल्कि दुनिया भर में वो नाम बन चुकी हैं जिनका काम उनके लोगों की तरफ खींचता है। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर काफी चर्चा में हैं जो जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। कइयों के मन में ये सवाल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 21, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    प्रियंका चोपड़ा अब केवल भारत की शान नहीं बल्कि दुनिया भर में वो नाम बन चुकी हैं जिनका काम उनके लोगों की तरफ खींचता है। इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर काफी चर्चा में हैं जो जल्द ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। कइयों के मन में ये सवाल जरूरत आता होगा कि प्रियंका चोपड़ा ने आखिर बॉलीवुड छोड़ने का फैसला क्यों लिया। प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में बातें भी की हैं। वहीं प्रियंका ने ‘ द ब्लफ’ की रिलीज से पहले 12 तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनका लुक काफी कातिलाना दिख रहा है।

    प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रेस टूर का दूसरा दिन। @agbofilms और @primevideo पर #TheBluff #PirateCore की स्क्रीनिंग में आकर अपना प्यार दिखाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।’ प्रियंका के डिफरेंट अंदाज के लिए उनकी इस पोस्ट पर जमकर तारीफ हो रही है।

    ऋतिक रोशन ने लिखा- इसे देखने के लिए और इंतजार नहीं हो रहा

    प्रियंका के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के दोस्तों ने भी खूब प्यार बरसाया है। ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘शानदार, इसे देखने के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा।’ वहीं कई सारे फैन्स ने उन्हें दुनिया की सबसे स्टनिंग एक्ट्रेस कहा है।

    हॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक बन चुकी हैं प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा ने साल 2012 में एक सिंगर के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए अमेरिका में मौकों की तलाश शुरू की। हालांकि उनका म्यूजिक करियर काफी छोटा रहा, उन्होंने जल्द ही हॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने टेलीविजन में और फिर फिल्मों में और अब करीब डेढ़ दशक बाद, प्रियंका ने खुद को एक हॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में खड़ा कर लिया है।

    ‘मैंने अमेरिका में काम करना शुरू किया’

    हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका से हॉलीवुड में उनके करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कभी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहती थीं, लेकिन हिंदी सिनेमा से बाहर मौके तलाशने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ा क्योंकि उन्हें यहां सब काफी लिमिटेड लगने लगा था। फर्स्टपोस्ट से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बॉलीवुड छोड़ना चाहती थी। हिंदी फिल्मों में काम करते समय मुझे कई वजहों से अवसर लिमिटेड महसूस होता था। मैं एक्सपैंड करना चाहती थी। मुझे एक आर्टिस्ट के रूप में अपने लिए रोमांचक अवसरों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया गया। मैंने अमेरिका में काम करना शुरू किया और अब, लगभग 12 वर्षों के बाद, मुझे लगता है कि मुझे वास्तव में बेहतरीन काम चुनने और उसमें सफलता मिली है और यह आसान नहीं है।’

    पहचान कम थी और सफलता आसान नहीं थी

    मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनस का कहना है वह अपनी क्षमताओं और अपनी अहमियत को अच्छी तरह जानती हैं और यही आत्मविश्वास उन्हें शुरुआती संघर्षों से आगे लेकर आया। हिंदी सिनेमा की टॉप एक्टर्स में शुमार रहीं प्रियंका ने एक दशक से अधिक समय पहले हॉलीवुड में कदम रखा था। उस समय अवसर सीमित थे, पहचान कम थी और सफलता आसान नहीं थी।

    प्रियंका ने कहा- काम को लेकर मेरा आत्मविश्वास कभी कम नहीं हुआ

    उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को लॉस एंजिलिस से दिए डिजिटल इंटरव्यू में भी कहा, ‘भले ही लोग मुझे नहीं जानते थे, इससे फर्क नहीं पड़ता था। मुझे पता है कि मेरी क्या अहमियत है। अवसर कम हो सकते थे, सफलता देर से मिली हो लेकिन अपनी क्षमता और काम को लेकर मेरा आत्मविश्वास कभी कम नहीं हुआ।’ प्रियंका ने शुरुआत में हॉलीवुड में बतौर गायिका पहचान बनाने की कोशिश की, लेकिन वह कोशिश उन्हें वो सफलता नहीं दिला सकी जिसका उन्हें इंतजार था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिंग पर ध्यान केंद्रित किया। हाल ही में वह जासूसी थ्रिलर ‘सिटाडेल’ में भी लीड रोल में नजर आईं।

    मुझे पता है कि मेरी क्या अहमियत है। अवसर कम हो सकते थे, सफलता देर से मिली हो लेकिन अपनी क्षमता और काम को लेकर मेरा आत्मविश्वास कभी कम नहीं हुआ।
    प्रियंका चोपड़ा

    ‘मैंने कभी यह सोचकर आगे नहीं बढ़ी कि मैं कमजोर हूं’

    उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास उनके भीतर हमेशा से रहा है और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जब उनसे उस पल के बारे में पूछा गया जब उन्हें लगा कि उन्होंने सफलता के मामले में नहीं बल्कि आत्मविश्वास के मामले में अपनी मंजिल पा ली है, तो उन्होंने कहा, ‘जिस दिन मैं हॉलीवुड पहुंची, उसी दिन से मैंने यह महसूस किया। मैंने कभी यह सोचकर आगे नहीं बढ़ी कि मैं कमजोर हूं।’

    जिस दिन मैं हॉलीवुड पहुंची, उसी दिन से मैंने यह महसूस किया। मैंने कभी यह सोचकर आगे नहीं बढ़ी कि मैं कमजोर हूं।
    प्रियंका चोपड़ा

    ‘मेरे लिए असली जीत यह है कि मैं वह काम कर रही हूं जिसे मैं प्यार करती हूं’

    उनका ये भी मानना है कि, वास्तविक सफलता का अर्थ केवल पेशेवर उपलब्धियां नहीं, बल्कि यह सौभाग्य है कि वह अपने पसंदीदा काम के साथ-साथ परिवार के लिए भी समय निकाल पाती हैं। उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर लोगों को रोज काम करना पड़ता है और कुछ लोग तो अपने काम को पसंद भी नहीं करते, लेकिन परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्हें वह करना पड़ता है। मेरे लिए असली जीत यह है कि मैं वह काम कर रही हूं जिसे मैं प्यार करती हूं और फिर भी अपने परिवार के साथ रह पाती हूं।’

    फिल्म ‘द एक्शन-थ्रिलर’ की कहानी

    प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘द एक्शन-थ्रिलर’ प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 25 फरवरी, 2026 को रिलीज हो रही है जो 19वीं सदी के कैरिबियन में आधारित है। ये कहानी एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की है जो अपने परिवार की रक्षा करती है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने जबरदस्त एक्शन सीन दिए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।