प्रेमानंद जी की शरण में अनुष्का-विराट, गले में तुलसी माला और माथे पर तिलक
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, सोमवार, 16 फरवरी की रात वृंदावन पहुंचे थे और 17 फरवरी की सुबह प्रेमानंद जी महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के साथ जमीन पर बैठकर प्रेमानंद जी का प्रवचन सुना और जो भी मन में सवाल थे वो पूछे। माथे पर तिलक लगाए और गले में तुलसी माला पहने अनुष्का-विराट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
फैंस की भीड़ ने घेर ली अनुष्का-विराट की गाड़ी
हालांकि, जब अनुष्का और विराट वृंदावन पहुंचे, तो फैंस की भीड़ ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। वो किसी तरह से वहां से निकलकर प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम तक पहुंचे। वहां से निकले तो फिर सभी को नमन करके निकले और श्रद्धालु फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
सोशल मीडिया पर चर्चा, चाहे कितना भी पैसा हो, आंतरिक शांति जरूरी
अनुष्का शर्मा और विराट की प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि किस तरह सारी चमक-धमक छोड़ विराट और अनुष्का एकदम आध्यात्म की राह पर हैं। कुछ का कहना है कि कपल का यूं आध्यात्म में लीन होना दिखाता है कि इंसान के पास चाहे कितनी भी लग्जरी और पैसा हो, पर अंदर की शांति बहुत जरूरी है। पढ़िए यूजर्स के ट्वीट्स:
अनुष्का और विराट का आध्यात्म का सफर कब-कैसे शुरू हुआ?
अनुष्का और विराट ने प्रेमानंद जी महाराज से पहली मुलाकात साल 2023 में की थी। इसके बाद साल 2025 में करीब तीन बार अनुष्का और विराट संत प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे थे। और अब वो फिर से उनकी शरण में पहुंचे। हर बार वह सादगी भरे अंदाज में सत्संग सुनते और प्रेमानंद जी से मंत्र लेते नजर आए। मालूम हो कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 से ही आध्यात्म को अपनाना शुरू कर दिया था। साल 2023 में वह वृंदावन और ऋषिकेश के आश्रमों में पहुंचे थे। फिर साल 2022 में बेटी वामिका का जन्म हुआ, तो उसके बाद कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम गए। वहां भी वह दो-तीन बार जा चुके हैं।













