खामेनेई की मृत्यु की खबर पर रिएक्शन देते हुए फरहाना ने कहा, ‘बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। और आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सोई। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।’
गलती से कहा गया ‘खामेनेई मुर्दाबाद’
दो हफ्ते पहले ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक असाधारण घटना घटी, जब एक रिपोर्टर ने लाइव प्रसारण के दौरान अचानक ‘खामेनेई मुर्दाबाद’ कह दिया। पत्रकार का इरादा ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ कहने का था, क्योंकि वह 1979 की क्रांति की वर्षगांठ पर सरकारी प्रदर्शनों को कवर कर रहा था।
अली खामेनेई की लोकप्रियता
उसकी इस जुबानी गलती के कारण उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, लेकिन इसने यह भी दिखाया कि 9 करोड़ से अधिक लोगों के देश पर 40 से अधिक वर्षों के कड़े नियंत्रण के बाद पूर्व नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की लोकप्रियता कितनी कम हो गई थी। शनिवार को अमेरिकी और इजरायली बम धमाकों में मारे गए अली खामेनेई का प्रभाव बहुत कम हो चुका था।
बिग बॉस 19′ में फरहाना भट्ट
फरहाना की बात करें, तो वो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आई थीं और शो जीतने से थोड़ी सी पीछे रह गई थीं। गौरव खन्ना विनर बने थे। फरहान दूसरी रनर अप रहीं। हाल ही में उन्होंने अमाल मलिक के साथ एक वीडियो सॉन्ग भी किया है।














