• Entertainment
  • फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को इंस्‍टाग्राम पर किया अनफॉलो! Don 3 ठंडे बस्‍ते में, Jee Le Zaraa सहारा

    हाल ही में खबर आई थी कि फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ पर ब्रेक लग गया है। रणवीर सिंह के कथित तौर पर फिल्म से बाहर होने की खबर है। ऐसे में फरहान ‘जी ले जरा’ फिल्म पर फोकस करेंगे, जिसमें आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था। इन सबके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 30, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    हाल ही में खबर आई थी कि फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ पर ब्रेक लग गया है। रणवीर सिंह के कथित तौर पर फिल्म से बाहर होने की खबर है। ऐसे में फरहान ‘जी ले जरा’ फिल्म पर फोकस करेंगे, जिसमें आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर हलचल मच गई है। दावा किया जा रहा है कि फरहान ने रणवीर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

    दरअसल, फैंस ने नोटिस किया कि फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह को फॉलो करना बंद कर दिया है, जबकि रणवीर अभी भी उन्हें फॉलो कर रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इस बदलाव अटकलों को हवा दे दी है, क्योंकि खबर है कि ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणवीर ने ‘डॉन 3’ से दूरी बना ली है।

    दिसंबर में किया था किनारा

    दिसंबर 2025 में NDTV ने दावा किया था कि रणवीर ने ‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया है। उसी समय ये भी कहा गया कि फरहान ने इस फिल्म पर काम ही रोक दिया है और अब वो अपनी फिल्म ‘जी ले जरा’ पर फोकस करेंगे।

    2023 में किया गया था कास्ट

    रणवीर को साल 2023 में ‘डॉन 3’ के लिए कास्ट किया गया था। मेकर्स ने टाइटल अनाउंसमेंट का वीडियो भी जारी किया था, जिसमें रणवीर का फर्स्ट लुक दिखाया था। इससे पहले 2006 में ‘डॉन’ और 2011 में ‘डॉन 2’ में शाहरुख खान लीड रोल में थे। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा पर्दे पर नजर आई थीं। साल 1978 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म आई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन थे।

    ‘धुरंधर 2’ में होंगे रणवीर

    फिलहाल, रणवीर के पास ‘धुरंधर 2’ है, जो इसी साल मार्च महीने में रिलीज होगी। फरहान की युद्ध पर बेस्ड फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज हुई थी, जिसमें वो एक्टिंग करते दिखे थे। उनकी दोनों फिल्में ‘डॉन 3’ और ‘जी ले जरा’ अभी लगभग ठंडे बस्ते में है, जिसका वो निर्देशन करेंगे। पर उनके प्रोडक्शन हाउस में मणिपुरी भाषा में बनी फिल्म ‘बूंग’ को बाफ्टा में नॉमिनेशन मिला है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।