शिरीष कुंदर ने सोशल मीडिया पर अपनी इस तस्वीर के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। अब जहां कुछ लोग इन्हें देखकर हैरानी जता रहे हैं वहीं काफी लोग इसे AI भी मान रहे हैं।
लोगों ने की शिरीष कुंदर की तारीफ
हाल ही में शिरीष कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी ये तस्वीर शेयर की है। पिछले कुछ दिनों से उनका चेहरा बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। उनके अंदाज को देखकर लोगों ने कहा है, ‘शानदार मेकओवर है।’ कुछ लोगों ने इन्हें हॉलीवुड हीरो भी कहा है। कुछ ने लिखा है- ओह माय गॉड सर, आप कितने यंग दिखते हैं। एक ने कहा है- गजब हैंडसम।
लोग बोले- आप अपने बेटे की तरह दिखते हैं सर
वहीं एक और ने लिखा है- आपकी उम्र कितनी है सर? लगता है, आप अब जवान हुए हैं। एक और ने कहा- आप अपने बेटे की तरह दिखते हैं सर। वहीं एक और ने खिंचाई करते हुए लिखा है- मैम, देख रही हो न आप? कई लोगों ने कहा है- आप पहचान में नहीं आ रहे हैं। एक ने कहा- आप अहान पांडे की तरह दिखने लगे हैं।
शादी हुई तो फराह और शिरीष के उम्र पर हुए नेगेटिव कॉमेंट
बता दें कि फराह और शिरीष के बीच करीब 8 साल की उम्र का फर्क है। जब उनकी शादी हुई तो लोगों ने उनके इस ऐज गैप पर खूब नेगेटिव बातें भी की। एक बार सानिया मिर्जा के यूट्यूब शो ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ के साथ बातचीत में फराह खान ने ये भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर सिर्फ उन्हें तवज्जो दी जाती है जो ज्यादा सक्सेसफुल होता है। इसलिए कई जगह पार्टियों में उनके पति शिरीष को इग्नोर कर दिया जाता था।
फराह के हसबैंड को लोग करते थे अनदेखा
फराह ने कहा था कि वे जहां भी जाते थे, लोग सिर्फ उनसे (फराह) बात करते थे और शिरीष को अनदेखा कर देते थे। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा था, ‘दुनिया ऐसे लोगों से भरी है जो सिर्फ उस इंसान पर ध्यान देते हैं जो उस समय ज्यादा सक्सेसफुल हो। वे मुझसे बात करते हैं और मेरे पति को इग्नोर कर देते हैं। ये चीजें न मुझे यह पसंद थी, न उन्हें। इसलिए हमने तय किया कि जहां असहज महसूस हो, वहां जाने की जरूरत नहीं है। मैं चाहती हूं कि वह खुश और शांत रहें।’
फराह खान और शिरीष की पहली मुलाकात कहां और कब
बता दें कि फराह खान और शिरीष की पहली मुलाकात साल 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सेट पर हुई थी। यहां शिरीष ने एडिटर के तौर पर काम किया था और फराह ने निर्देशन से अपना डेब्यू किया। इसी फिल्म के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसी साल 2004 में दोनों ने एक प्राइवेट सेरिमनी में शादी कर ली।
फराह खान के बच्चे
शादी के करीब 4 साल बाद साल 2008 में IVF के जरिए उनके तीन बच्चे हुए जिनका नाम दिवा, अन्या और जार। उन्होंने ‘जान-ए-मन’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘तीस मार खान’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। फराह अपने पति और बच्चों के साथ ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं करती हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों की नजरों से दूर रखना पसंद करती हैं।













