• Sports
  • फिटनेस का गजब ध्यान रख रहे रोहित शर्मा, टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान मुकेश अंबानी तक को कर दिया इनकार, देखें Video

    मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान मैदान के बाहर भी कई दिलचस्प पल देखने को मिले। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के बीच की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अंबानी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को भारत और अमेरिका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान मैदान के बाहर भी कई दिलचस्प पल देखने को मिले। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा के बीच की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अंबानी परिवार अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी और पोते-पोतियों के साथ इस मुकाबले का लुत्फ उठाने पहुंचा था।

    मुकेश अंबानी को रोहित शर्मा ने किया इनकार

    मैच के दौरान अंबानी परिवार के वीआईपी बॉक्स से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे ही पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वहां पहुंचे, मुकेश और नीता अंबानी ने अपनी सीट से खड़े होकर उनका बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसी दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सबका दिल जीत लिया, मुकेश अंबानी खुद रोहित शर्मा को चाय का कप ऑफर करते नजर आए। हालांकि, रोहित ने मुस्कराते हुए इसे मना कर दिया। मुकेश अंबानी और रोहित शर्मा के इस वीडियो को लेकर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगो का मनना है कि रोहित शर्मा अपनी फिटनेस का काफी अच्छे से ध्यान रख रहे हैं।

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी

    मैच के मोर्चे पर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। शुरुआत में जल्दी विकेट गिरने के बाद सूर्या ने जिम्मेदारी संभाली और 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। ईशान किशन (20) और तिलक वर्मा (25) के उपयोगी योगदान की मदद से भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 का स्कोर खड़ा किया। अमेरिका की ओर से शेडली वैन शल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

    भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल

    162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने संघर्ष करती नजर आई। हालांकि मिलिंद कुमार (34), संजय कृष्णमूर्ति (37) और शुभम रंजने (37) ने अपनी जुझारू पारियों से मैच को अंत तक ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज के पार नहीं ले जा सके। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर अमेरिका की रन गति पर लगाम लगाए रखी और उन्हें 132 के स्कोर पर रोक दिया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ भारत ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की विजयी शुरुआत की है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।