• Technology
  • ‘फौरन छोड़ दें WhatsApp’ एलन मस्क ने दी बड़ी चेतावनी, मेटा पर लगे चैट्स चोरी करने के आरोप

    एलन मस्क ने मेटा के WhatsApp ऐप को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। इसके साथ ही Signal नाम के मैसेजिंग ऐप पर भी सवाल उठाए हैं। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि WhatsApp और Signal जैसे ऐप्स का इस्तेमाल छोड़कर सभी को X Chat का इस्तेमाल करना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    एलन मस्क ने मेटा के WhatsApp ऐप को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। इसके साथ ही Signal नाम के मैसेजिंग ऐप पर भी सवाल उठाए हैं। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि WhatsApp और Signal जैसे ऐप्स का इस्तेमाल छोड़कर सभी को X Chat का इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें कि मेटा पर WhatsApp के चैट्स चुराने के आरोप में मुकदमा किया गया है। इसके जवाब में ही मस्क ने पोस्ट कर WhatsApp समेत Signal ऐप पर भी निशाना साधा है। बता दें कि Signal भी WhatsApp जैसा ही मैसेजिंग ऐप है। चलिए डिटेल में समझते हैं कि सारा मामला क्या है?

    क्यों WhatsApp-Signal को लेकर चेताने लगे मस्क?

    एलन मस्क ने WhatsApp और Signal की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए एक यूजर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए, इन दोनों प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। उनका कमेंट उस पोस्ट के जवाब में आया जिसमें हाल ही में मेटा पर हुए मुकदमे के बारे में बताया गया था। मस्क ने उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए सीधे तौर पर WhatsApp और Signal पर निशाना साधा है।

    क्यों हुआ Meta पर मुकदमा?

    Meta पर अमेरिका की जिला अदालत में दायर हुए एक मुकदमे ने WhatsApp के सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील सहित कई देशों के यूजर्स ने मिलकर यह मुकदमा किया है। इस मुकदमे में दावा किया गया है कि WhatsApp पर यूजर्स के मैसेज सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा इस दावे को भी झूठ बताया गया, जिसमें कहा जाता था कि WhatsApp पर आपके मैसेज सिर्फ वही यूजर पढ़़ सकता है जिसे मैसेज किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुकदमे में कहा गया है कि मेटा असल में यूजर्स के निजी चैट्स को स्टोर करता है, उनका विश्लेषण करता है और उन्हें एक्सेस भी कर सकता है। कुछ व्हिसलब्लोअर्स के हवाले से कंपनी पर आरोप लगे हैं कि Meta के करोड़ों यूजर्स को प्राइवेसी के नाम पर धोखा दिया है। हालांकि, मेटा ने इन आरोपों को “बेतुका और झूठा” बताया है।

    क्या आपके X Chat पर शिफ्ट हो जाना चाहिए?

    यह पूरा विवाद पॉपुलर मैसेजिंग ऐप के एनक्रिप्शन फीचर के इर्द-गिर्द घूम रहा है। अगर इस मुकदमे में मेटा की हार होती है, तो यह अभी तक का सबसे बड़ा टेक स्कैंडल साबित हो सकता है। हालांकि फिलहाल Meta का दावा है कि वह पिछले एक दशक से सिग्नल प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है। जहां तक बात X Chat की है, तो मस्क ने भले WhatsApp और सिग्नल पर आरोप लगाए हों लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया है कि X Chat यूजर के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए क्या कर रहा है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले इस मुकदमें के नतीजे का इंतजार करना चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।