• National
  • फ्रीबीज कल्चर पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, CJI की बेंच ने पूछा, ‘हम किस तरह की संस्कृति विकसित कर रहे?’

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त की योजनाएं बांटने को लेकर राजनीतिक दलों को जमकर लताड़ लगाई है। गुरुवार को भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने फ्रीबीज कल्चर को लेकर कहा कि इससे विकास बाधित हो रहा है और कहा कि अब इस तरह की नीतियों पर विचार करने का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त की योजनाएं बांटने को लेकर राजनीतिक दलों को जमकर लताड़ लगाई है। गुरुवार को भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने फ्रीबीज कल्चर को लेकर कहा कि इससे विकास बाधित हो रहा है और कहा कि अब इस तरह की नीतियों पर विचार करने का समय आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह की टिप्पणी तमिलनाडु के पावर डिस्ट्रिब्यूशन कॉर्रपोरेशन लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें राज्य में सबको (चाहे वित्तीय हैसियत कुछ भी हो) मुफ्त में बिजली देने के प्रस्ताव रखा है।

    फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

    तमिलनाडु की डीएमके सरकार के कार्यकाल में सबको मुफ्त बिजली देने के इस मामले की सुनवाई सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम पंचोली की बेंच में हुई है। इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने राज्यों के बढ़ते राजस्व घाटे के बावजूद खुलकर ‘दान बांटने’ पर सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया कि ‘आखिरकार इन योजनाओं का भुगतान टैक्सपेयर नहीं तो कौन करेगा?’ सर्वोच्च अदालत ने कैश ट्रांसफर और मुफ्त की सुविधाएं देने की वित्तीय बुद्धमानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह से दान का दायरा बढ़ाने की जगह राज्यों को रोजगार पैदा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    राजस्व घाटे के बाद भी मुफ्त की योजनाएं

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह की योजनाओं के माध्यम से संसाधन देने के बजाए पार्टियों को योजनागत नीतियां लानी चाहिए, जिससे कि लोगों का जीवन बेहतर हो सके, जैसे कि बेरोजगारी योजनाएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘देश के ज्यादातर राज्य राजस्व घाटे में चल रहे हैं और फिर भी वे इस तरह की मुफ्त की योजनाएं बांट रहे हैं।’

    मुफ्त योजनाओं का फायदा कौन उठा रहे

    सीजेआई सूर्यकांत ने मौखिक टिप्पणी की कि, ‘इस तरह के दान वितरण से देश का आर्थिक विकास बाधित होगा। हां, यह सरकार की जिम्मेदारी है कि दे। लेकिन, फ्रीबीज का फायदा कौन उठा रहे हैं…क्या इस तरफ ध्यान नहीं देना चाहिए?’ उन्होंने कहा, ‘राज्य घाटे में चल रहे हैं, लेकिन फिर भी फ्रीबीज दे रहे हैं। देखिए, आप साल में जो 25 प्रतिशत रेवेन्यू जुटाते हैं, उसका राज्य के विकास के लिए इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा सकता?’

    सुप्रीम कोर्ट का बेरोजगारी दूर करने पर जोर

    सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि यह समस्या किसी एक राज्य की नहीं है, बल्कि देश के सभी राज्यों की है। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा, ‘हम एक राज्य की बात नहीं कर रहे हैं, सभी राज्यों के साथ है। यह योजनागत खर्च है। आप बजट प्रस्ताव क्यों नहीं बनाते और यह बताते कि लोगों की बेरोजगारी के लिए यह हमारा आउटले है?’

    किस तरह की संस्कृति विकसित कर रहे हैं

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हम देश में किस तरह की संस्कृति विकसित कर रहे हैं। इसने कहा कि विकास योजना पर खर्च करने की जगह दो जगह खर्च किया जा रहा है- सैलरी भुगतान और इस तरह की मुफ्त योजनाओं के आवंटन पर। सर्वोच्च अदालत ने पूछा, ‘हम भारत में किस तरह की संस्कृति विकसित कर रहे हैं? यह बात समझ में आती है कि कल्याण के नाम पर आप उन लोगों को देना चाहते हैं, जो बिजली का चार्ज नहीं दे सकते।’ सीजेआई सूर्यकांत बोले, ‘लेकिन, बिना यह जाने कि कौन दे सकता है और कौन नहीं, आप बांटना शुरू कर देते हैं। क्या यह तुष्टिकरण की नीति नहीं है।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।