बांग्लादेश में सबकुछ नकली
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, यूनुस ने कहा, “सब कुछ नकली है। कई देश हमारे पासपोर्ट स्वीकार नहीं करते। वीजा नकली हैं, पासपोर्ट नकली हैं।” उन्होंने कहा, “आपने हेडलाइन देखी होंगी—’नकली चीजों का अमेरिकी अड्डा।’ यह धोखाधड़ी की एक फैक्ट्री है जिसे हमने बनाया है।” उन्होंने ये बातें ढाका के शेर-ए-बांग्ला नगर में बांग्लादेश-चीन फ्रेंडशिप कॉन्फ्रेंस सेंटर में चार दिवसीय डिजिटल डिवाइस एंड इनोवेशन एक्सपो 2026 का उद्घाटन करते समय कहीं।
कई देशों में बांग्लादेशियों की एंट्री बैन
यूनुस ने कहा कि बांग्लादेशियों को विदेशों में वीजा रिजेक्शन का सामना मुख्य रूप से जाली दस्तावेजों, जिसमें नकली एजुकेशनल सर्टिफिकेट शामिल हैं, के कारण करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “मैंने ऐसे मामले देखे हैं जहां लोगों ने नकली सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके वीजा के लिए अप्लाई किया। एक महिला ने डॉक्टर के तौर पर अप्लाई किया, लेकिन उसके सभी दस्तावेज जाली थे।” यूनुस ने कहा कि ऐसी हरकतों के कारण कुछ देशों ने बांग्लादेशी नागरिकों, जिसमें नाविक भी शामिल हैं, को अपने देश में एंट्री देने से पूरी तरह मना कर दिया है।
यूनुस ने बांग्लादेशियों से की यह अपील
उन्होंने कहा, “ये धोखाधड़ी इंटेलिजेंस और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके की जाती हैं—लेकिन गलत मकसद के लिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल धोखे को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “अगर हम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो हमें निष्पक्षता और ईमानदारी सुनिश्चित करनी होगी। हम नहीं चाहते कि यह देश धोखाधड़ी की फैक्ट्री बने। हम अपनी काबिलियत के दम पर दुनिया में सिर ऊंचा करके चलना चाहते हैं।”













