• Entertainment
  • ‘बच्चों के लिए नेतागीरी छोड़ी’, गोविंदा का बेटे को सपोर्ट न करने और अफेयर के आरोपों पर करारा जवाब

    सुनीता आहूजा ने एक्टर गोविंदा को लेकर कई सारे दावे किए। आरोप भी लगाया था कि उन्होंने कभी बेटे यशवर्धन की करियर बनाने में मदद नहीं की। उसने अपने दम पर किया, जो भी किया। साथी ही यश को सलाह दी थी कि वह अपने पिता की तरह न बनें। अब एक्टर ने इस पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सुनीता आहूजा ने एक्टर गोविंदा को लेकर कई सारे दावे किए। आरोप भी लगाया था कि उन्होंने कभी बेटे यशवर्धन की करियर बनाने में मदद नहीं की। उसने अपने दम पर किया, जो भी किया। साथी ही यश को सलाह दी थी कि वह अपने पिता की तरह न बनें। अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है और कहा कि उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देने के लिए ही राजनीति छोड़ी थी। साथ ही नाडियाडवाला से बेटे को गाइड करने और उसकी मदद करने के लिए कहा था।

    गोविंदा ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उनसे पूछा गया, ‘हमने बहुत बड़े स्टार्स के इंटरव्यू देखे, अक्षय कुमार के, सलमान खान के, हमने उनको ये कहते हुए सुना कि आपने उनकी बहुत मदद की अपने टाइम में। अब जब बारी अपने बेटे की आई तो पत्नी ये आरोप लगा रही है कि गोविंदा जी तो कुछ नहीं कर रहे।’

    जिस वक्त मैं पॉलिटिक्स से बाहर निकला, तो मैंने ये सोचा कि कहीं मेरे स्पर्धा, या द्वेष, ईर्ष्या ये सभी की कारकताएं हैं, किसी भी प्रकार से तकलीफ न दें। तो… खासतौर पर बच्चों के लिए मैं बाहर आ गया। अब वो मैं घर परिवार के लिए ही बाहर आ गया। मैंने नाडियाडवाला से कहा, तो उन्होंने अपना केबिन यश को दिया। कि कैसे फिल्में बनाई जाती हैं, कैसे काम किया जाता है। और मुझसे ज्यादा पूछा नहीं गया। और ऐसे माहौल एक घर मैं तैयार था कि जिसमें मैं फिल्मी रिश्ते में नाकामयाब हूं।
    गोविंदा, एक्टर।

    गोविंदा ने कहा- बच्चों के लिए पॉलिटिक्स छोड़ी

    इस पर एक्टर बोले, ‘किसी ने तो पूछा। क्या हो गया है… जिस वक्त मैं पॉलिटिक्स से बाहर निकला, तो मैंने ये सोचा कि कहीं मेरे स्पर्धा, या द्वेष, ईर्ष्या ये सभी की कारकताएं हैं, किसी भी प्रकार से तकलीफ न दें। तो… खासतौर पर बच्चों के लिए मैं बाहर आ गया। अब वो मैं घर परिवार के लिए ही बाहर आ गया। मैंने नाडियाडवाला से कहा, तो उन्होंने अपना केबिन यश को दिया। कि कैसे फिल्में बनाई जाती हैं, कैसे काम किया जाता है। और मुझसे ज्यादा पूछा नहीं गया। और ऐसे माहौल एक घर मैं तैयार था कि जिसमें मैं फिल्मी रिश्ते में नाकामयाब हूं।’

    बच्चों के लिए मैं कुछ कर पाऊं, ये स्वयं मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर मुझ पर कृपा करें कि मैं सेवा कर पाऊं। खासतौर पर मेरे ही घर में ऐसा लोग सोचने लगेंगे तो मैं कहां जाऊंगा। 18 नए डायरेक्टर लाया हूं। 19-20 प्रोड्यूसर लाया। एकाध दर्जन आर्टिस्ट ले आया। और जब ईश्वर ने समय दिया, तो मैं पूरी सेवा प्रदान कर चुका हूं। इस विषय पर मैं चर्चा नहीं करूंगा। मैं अपने को अमसम्मानित महसूस करूंगा। इसका उत्तर देने में भी।
    गोविंदा, एक्टर

    सेट पर देर से आने के आरोपों पर बोले गोविंदा

    एक्टर्स और फिल्ममेकर्स से लेकर पत्नी की तरफ से किए गए उन दावों पर कि वह सेट पर लेट आते थे, इस पर वह बोले, ‘वो साबित करने में नहीं लगे हुए हैं। मरे जा रहे हैं। वो डरे जा रहे हैं, मरे जा रहे हैं कि वो कैसे ये कहें कि भइया हमारा इसमें कोई वो नहीं है हस्तक्षेप। मैं तो कह रहा हूं कि किसी का है ही नहीं और हो भी नहीं सकता। और हुआ करता तो वह स्वयं का अच्छा नहीं कर लेता। बताइए।’

    जैसे मैं यश के लिए कह रहा हूं कि वो मुझसे ज्यादा अच्छा एक्टर निकलेगा, वो टेक्निकली मुझसे बेटर है। तो मैं उम्मीद करता हूं कि उसका प्रस्तुतिकरण किसी ने सही कर दिया, तो वो बड़ा बन जाएगा।
    गोविंदा, एक्टर

    ‘मेरे ही घर में ऐसा लोग सोचने लगेंगे तो मैं कहां जाऊंगा’

    गोविंदा आगे बोले, ‘और बच्चों के लिए मैं कुछ कर पाऊं, ये स्वयं मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर मुझ पर कृपा करें कि मैं सेवा कर पाऊं। खासतौर पर मेरे ही घर में ऐसा लोग सोचने लगेंगे तो मैं कहां जाऊंगा। 18 नए डायरेक्टर लाया हूं। 19-20 प्रोड्यूसर लाया। एकाध दर्जन आर्टिस्ट ले आया। और जब ईश्वर ने समय दिया, तो मैं पूरी सेवा प्रदान कर चुका हूं। इस विषय पर मैं चर्चा नहीं करूंगा। मैं अपने को अमसम्मानित महसूस करूंगा। इसका उत्तर देने में भी।’

    कब नहीं लगा ये आरोप मुझ पर? शुरू-शुरू में लड़कियों को टच करने के लिए हाथ कांपते थे मेरे। तब भी मेरा चला दिया था लोगों ने। तो जो आरोप लगा रहे हैं वो मेरे बचपन का प्यार है। प्यार के मामले में कभी प्रॉपर नहीं चला। जवानी का प्यार भी मुझे छोड़ दिया। अब जो ये प्यार हो रहा है, किसी के सोचने के मुताबिक, ये बुढ़ापे का है।
    गोविंदा, एक्टर

    गोविंदा ने कहा- यश मुझसे ज्यादा अच्छा एक्टर निकलेगा

    गोविंदा ने बेटे यश के लिए कहा, ‘जैसे मैं यश के लिए कह रहा हूं कि वो मुझसे ज्यादा अच्छा एक्टर निकलेगा, वो टेक्निकली मुझसे बेटर है। तो मैं उम्मीद करता हूं कि उसका प्रस्तुतिकरण किसी ने सही कर दिया, तो वो बड़ा बन जाएगा।’

    मैंने चार-चार सुपरस्टार मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया। मैं वो लोग की तरफ कभी देखा नहीं। एक मेरी हीरोइन मुझे ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने कभी तंग किया हो। या मैंने किसी के लिए ऐसा अपशब्द कह दिया हो। जो हीरोइन मेरे घर आ रही है, मेरे घर की फिल्म से शुरू हो रहा है करियर, मैं कभी गलत नहीं कहूंगा।
    गोविंदा, एक्टर

    मैं सभी आर्टिस्ट, खासकर हीरोइन लोगों का धन्यवाद देता हूं कि जो चित्रपट चले हैं, वर्षानुवर्ष राज कर पाया हूं। उसमें म्यूजिक डायरेक्टर, फिल्म के गाने और मेरी हीरोइन, इन लोगों का सहयोग रहा है। मेरी मम्मी भी हीरोइन थी। तो मैं कभी किसी के साथ मिसबिहेव नहीं करता। अब ऐसे में वो नाम ले रही हैं।
    गोविंदा, एक्टर

    अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने दिया सुनीता को जवाब

    इसके बाद लड़की संग अफेयर चलने के आरोप पर भी उन्होंने कहा, ‘देखिए, कब नहीं लगा ये आरोप मुझ पर? शुरू-शुरू में लड़कियों को टच करने के लिए हाथ कांपते थे मेरे। तब भी मेरा चला दिया था लोगों ने। तो जो आरोप लगा रहे हैं वो मेरे बचपन का प्यार है। प्यार के मामले में कभी प्रॉपर नहीं चला। जवानी का प्यार भी मुझे छोड़ दिया। अब जो ये प्यार हो रहा है, किसी के सोचने के मुताबिक, ये बुढ़ापे का है। मैंने चार-चार सुपरस्टार मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया। मैं वो लोग की तरफ कभी देखा नहीं। एक मेरी हीरोइन मुझे ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने कभी तंग किया हो। या मैंने किसी के लिए ऐसा अपशब्द कह दिया हो। जो हीरोइन मेरे घर आ रही है, मेरे घर की फिल्म से शुरू हो रहा है करियर, मैं कभी गलत नहीं कहूंगा। मैं सभी आर्टिस्ट, खासकर हीरोइन लोगों का धन्यवाद देता हूं कि जो चित्रपट चले हैं, वर्षानुवर्ष राज कर पाया हूं। उसमें म्यूजिक डायरेक्टर, फिल्म के गाने और मेरी हीरोइन, इन लोगों का सहयोग रहा है। मेरी मम्मी भी हीरोइन थी। तो मैं कभी किसी के साथ मिसबिहेव नहीं करता। अब ऐसे में वो नाम ले रही हैं।’

    मेरी मम्मी ने मुझसे कहा था, गोविंद जब परिवार के चार सदस्यों को तुम दुनिया मान लोगे, तो किसी दिन वो तुम्हें धोखा दे देंगे तो तुम क्या करोगे? और ये दुनिया जो तुम्हें प्यार कर रही है ये क्या बेवकूफ है? इन लोगों के पैसे, पैसे नहीं हैं? इनकी इज्जत, इज्जत नहीं है?
    गोविंदा, एक्टर

    गोविंदा ने कहा- हीरोइनों का मेरे घर में स्वागत है

    एक्टर ने आगे कहा, ‘मेरी मम्मी ने मुझसे कहा था, गोविंद जब परिवार के चार सदस्यों को तुम दुनिया मान लोगे, तो किसी दिन वो तुम्हें धोखा दे देंगे तो तुम क्या करोगे? और ये दुनिया जो तुम्हें प्यार कर रही है ये क्या बेवकूफ है? इन लोगों के पैसे, पैसे नहीं हैं? इनकी इज्जत, इज्जत नहीं है? किसके घर में कोई जाता है? मैं तो मेरे सारे एक्ट्रेसेस, जो हीरोइन हैं, जो बनेंगी भी और आगे, स्वागत है आपका, मेरे घर में, मैं जो हूं, आपकी वजह से हूं।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।