ज्यदातर फोन पर चल पाएंगे मॉडल्स
नई दिल्ली में चल रहेइंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में सर्वम ने कहा है कि वह ऐसे एज मॉडल्स का इस्तेमाल कर रही है, जो सिर्फ मेगाबाइट्स स्पेस लेते हैं। कंपनी ने यह भी बताया है कि ये मॉडल्स मौजूदा प्रोसेसर वाले ज्यादातर फोन पर चल सकते हैं। यहां तक की ऑफलाइन भी काम कर सकते हैं।
फोन्स में मिलेगा एआई बटन
Sarvam, नोकिया और HMD फोन में बातचीत करने वाला AI असिस्टेंट लाने पर विचार कर रही है। इसके लिए वह HMD के साथ मिलकर काम कर रही है। एक डेमो वीडियो में दिखाया गया है कि यूजर अपने फीचर फोन में एक डेडिकेटेड एआई बटन पर क्लिक करता है। ऐसा करते ही वह अपनी लोकल भाषा में एआई असिस्टेंट से बात करके सरकारी योजनाओं या लोकल मार्केट के बारे में गाइडेंस लेने के लिए बात करता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इवेंट में दिखाए गए सभी फीचर ऑफलाइन काम करेंगे या फिर इनके लिए इंटरनेट की जरूरत होगी।
कार और लैपटॉप में भी एआई लाने की प्लानिंग
सर्वम में एज AI के हेड तुषार गोस्वामी ने एक प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि एज AI के जरिए, कंपनी हर फोन, लैपटॉप, कार और यहां तक कि नई जेनरेशन के डिवाइस में भी इंटेलिजेंस लाना चाहती है। अगर ऐसा होता है भारत की एआई कंपनी वो कर दिखाएगी, जो अभी तक किसी ग्लोबल कंपनी ने भी नहीं सोचा है।
गोस्वामी ने यह भी बताया कि कंपनी ने क्वालकॉम के चिपसेट के हिसाब से अपने मॉडल्स को बनाने के लिए क्वालकॉम के साथ काम किया है। क्वालकॉम ने कहा कि वह एक “Sovereign AI Experience Suite” डेवलप कर रहा है, जो फोन, PC, लैपटॉप, कार और IoT डिवाइस सहित कई तरह के डिवाइस पर काम करेगा।
इतना ही नहीं, सर्वम ने यह भी कहा कि वह कारों में AI असिस्टेंट लाने के लिए जर्मन इंजीनियरिंग कंपनी बॉश के साथ मिलकर काम कर रही है। हालांकि, अभी उसकी अन्य डिटेल का खुलासा नहीं हुआ है। अगर यह सही हुआ तो कंपनी फीचर फोन में एआई देकर कई भारतीय की मदद करेगा। कंपनी ऐसा करने पर विचार कर रही है, जो अभी तक किसी ग्लोबल कंपनी ने भी नहीं किया है।













