आयशा सिद्धीका ने क्या बताया?
प्रसिद्ध पाकिस्तानी सैन्य विशेषज्ञ और ‘मिलिट्री इंक’ की लेखिका आयशा सिद्धीका का कहना है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पाकिस्तानी सैनिक कैन्टोनमेंट में कैद होकर रह गए हैं। कोई भी सैनिक कैन्टोनमेंट के बाहर एक आसान लक्ष्य है। बलूच लोग उन्हें अपना मानते ही नहीं हैं। पाकिस्तान का जो डेटा आया है कि इतने सिविलियन (आम नागरिक) मारे गए। दूसरी तरफ से जो क्लेम है, उसमें बहुत सारे सिविलियन जो मारे गए, वो डेथ स्क्वाड के सदस्य थे, जिन्हें बलूच लिबरेशन आर्मी के लिए रखा गया है। जैश-ए-मोहम्मद के लोग भी थे कुछ, जो मारे गए। उनको सिविलियन की कैटेगरी में लाएंगे कि नहीं लाएंगे। इसलिए लड़ाई अब बहुत पेंचीदा हो गई है।
बलूचिस्तान में जैश के आतंकी क्या कर रहे?
पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी का मुकाबला करने के लिए बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को तैनात किया है। ये आतंकवादी आम लोगों के घुल मिलकर बलूच विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना की सहायता करते हैं। इन आतंकियों को बाकायदा पाकिस्तानी सेना पैसे और हथियार देती है, ताकि वह आम लोगों की भीड़ में जाने से बची रहे। पाकिस्तानी सेना को आशंका है कि अगर वह बलूचिस्तान में इंटेलिजेंस या फिर जमीनी ऑपरेशन के लिए ऐसे इलाकों में जाती है, जहां से मदद दूर है तो उनके लिए खतरा बढ़ सकता है।













