BLA प्रवक्ता ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के अतिरिक्त सैनिकों ने बख्तरबंद गाड़ियों और दूसरे ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके इलाके में घुसने की कोशिश की, लेकिन समूह की एक अन्य यूनिट ने उन्हें पीछे धकेल दिया। उन्होंने आगे कहा कि एक सैन्य गाड़ी नष्ट हो गई और कथित डेथ स्क्वॉड के सदस्यों को भी नुकसान हुआ।
पाकिस्तानी सेना पर होंगे और हमले
जीयांद बलूच ने इस हमले को बलूच राष्ट्र की आजादी के लिए चल रहे अपने सशस्त्र संघर्ष हिस्सा का बताया और कहा कि समूह पाकिस्तानी सेना को आगे भी निशाना बनाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि BLA और भी घातक हमले करेगा और पाकिस्तानी सेना को हर मोर्चे पर नाकामी और हार का सामना करना पड़ेगा।
BLF ने भी किया हमला
इस बलूचिस्तान के एक और विद्रोही गुट बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने भी पाकिस्तानी सेना के शिविर पर हमला करने का दावा किया है। BLF के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने कहा कि लड़ाकों ने शनिवार को टुम्प के बालिचाह इलाके में पाकिस्तानी सैन्य शिविर पर ग्रेनेड-लॉन्चर दागे। यह हमला सटीक था। उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब शिविर के अंदर एक बैठक चल रही थी जिसकी अध्यक्षता सैन्य अधिकारी कर रहे थे। ग्वाहरम ने धमकी दी कि जो भी पाकिस्तानी सेना की मदद करेगा, वह अपनी जान-माल के लिए नुकसान के लिए जिम्मेदार होगा।













