• International
  • बलूचिस्तान से बांग्लादेश तक: भारत के खिलाफ मोर्चा क्यों खोले है पाकिस्तान, दे रहा धमकियां

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में जबरदस्त हार के बाद भारत के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। उसने न सिर्फ बांग्लादेश की अलोकतांत्रिक सरकार को भारत के खिलाफ भड़काया है। बल्कि, बलूचिस्तान में विद्रोह का ठीकरा भी भारत पर ही फोड़ा है। पाकिस्तानी सेना, खुफिया एजेंसी आईएसआई और रबर स्टैम्प शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में जबरदस्त हार के बाद भारत के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। उसने न सिर्फ बांग्लादेश की अलोकतांत्रिक सरकार को भारत के खिलाफ भड़काया है। बल्कि, बलूचिस्तान में विद्रोह का ठीकरा भी भारत पर ही फोड़ा है। पाकिस्तानी सेना, खुफिया एजेंसी आईएसआई और रबर स्टैम्प शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार इतनी कमजोर हो गई है कि उसके अपने ही सूबे नियंत्रण में नहीं हैं। पाकिस्तान के चार सूबों में से सिर्फ पंजाब को छोड़कर बाकी के तीन विद्रोह की आग में जल रहे हैं। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवाद चरम पर है और पाकिस्तानी सेना अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लगातार भारत को दोषी ठहरा रही है।

    पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की है कि देश ट्वेंटी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा, जबकि बाकी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। पाकिस्तान ने यह कदम बांग्लादेश के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए उठाया है, जो पहले ही भारत आने से इनकार करने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने का अनुरोध किया, लेकिन ICC ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया। बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया, लेकिन ICC ने कहा कि “भारत में बांग्लादेश की नेशनल टीम को कोई विश्वसनीय या पुष्टि योग्य सुरक्षा खतरा नहीं है।”

    पाकिस्तान ने भारत पर क्या आरोप लगाया

    इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने शनिवार को बलूचिस्तान में हुए हमलों के लिए भारत को दोषी ठहराया है। उन्होंने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “ये सामान्य आतंकवादी नहीं थे। इन हमलों के पीछे भारत है। मैं आपको निश्चित रूप से बता सकता हूं कि भारत ने इन आतंकवादियों के साथ मिलकर इन हमलों की योजना बनाई थी।” हालांकि नकवी ने इस संबंध में कोई भी सबूत पेश नहीं किया।

    बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान को किया परेशान

    पाकिस्तान का दावा है कि बलूचिस्तान में 31 नागरिक, 17 सुरक्षाकर्मी और 145 लड़ाके मारे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, 31 जनवरी से 5 फरवरी तक बलूच विद्रोहियों ने प्रांतीय राजधानी क्वेटा और बलूचिस्तान प्रांत के अन्य हिस्सों में पुलिस स्टेशनों पर समन्वित हमले किए। इसे बलूचिस्तान में दशकों में सबसे घातक हमला माना जा रहा है। हालांकि, कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पाकिस्तान फील्ड मार्शल असीम मुनीर की छवि को बचाने के लिए हताहत हुए सैनिकों का असली आंकड़ा छिपा रहा है।

    पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे बलूच विद्रोही

    पाकिस्तान दशकों से बलूचिस्तान विद्रोहियों से लड़ रहा है। बलूच विद्रोही अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे खनिज-समृद्ध प्रांत में पाकिस्तानी सेना, विदेशी नागरिकों और देश के अन्य हिस्सों के लोगों को निशाना बना रहे हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने सूबे में हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि विद्रोहियों ने पाकिस्तान के सबसे बड़े लेकिन सबसे कम आबादी वाले और सबसे गरीब प्रांत बलूचिस्तान के नौ जिलों में हमलों और आत्मघाती बम विस्फोटों में सैन्य प्रतिष्ठानों, पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों को निशाना बनाया।

    बांग्लादेश को भड़का रहा पाकिस्तान

    बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की सरकार बनने के बाद से ही पाकिस्तान काफी एक्टिव है। पाकिस्तानी सैन्य और खुफिया अधिकारी लगातार बांग्लादेश का दौरा कर रहे हैं। ऐसी भी सूचना है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत से सटे बांग्लादेशी इलाकों का भी दौरा किया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश की सरकार को भारत के खिलाफ खूब भड़काया भी है। इस कारण बांग्लादेश की गैर लोकतांत्रिक सरकार लगातार भारत विरोधी बयानबाजी कर रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।