• International
  • बलूचों का ‘ऑपरेशन हेरोफ’ क्या है, तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप, BLA ने अभी क्यों किया हमला?

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बड़े हमला करके पाकिस्तानी सेना को हिला दिया है। बीएलए ने एक साथ 14 शहरों में हमला बोला जिसमें कम से कम 15 जवानों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई घायल हैं। कई जगहों पर पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बड़े हमला करके पाकिस्तानी सेना को हिला दिया है। बीएलए ने एक साथ 14 शहरों में हमला बोला जिसमें कम से कम 15 जवानों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई घायल हैं। कई जगहों पर पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों को पोस्ट छोड़कर भागना पड़ा। सबसे प्रभावित बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा रही, जहां शहर के कई हिस्से पर विद्रोहियों ने नियंत्रण कर लिया। ऑटोमैटिक हथियारों से लैस BLA लड़ाके शहर के अंदर देखे गए। ऐसा ही नजारा नुश्की, मस्तंग, कलात और दूसरे शहरों में भी दिखाई दिया।

    पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कहा है कि हमलों को मजबूती से जवाब दिया गया जिसमें 90 से ज्यादा चरमपंथी मारे गए हैं, जबकि 15 जवानों ने जान गंवाई है। वहीं, BLA ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 84 सदस्यों को मारे जाने का दावा किया है। समूह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने 14 शहरों में 48 अलग-अलग जगहों पर हमला किया। इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

    पाकिस्तानी गृह मंत्री का भारत पर आरोप

    इस हमले के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। नकवी ने दावा किया कि बलूचिस्तान में शनिवार को हुए बीएलए के हमले के पीछे भारत का हाथ है। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों के हाथों हुई पिटाई के बाद पाकिस्तान को हर हमलों के बाद भारत की याद आती है और वह बेबुनियाद आरोप मढ़ देता है।

    ऑपरेशन हेरोफ 2.0 के लिए यही समय क्यों?

    बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले को ‘ऑपरेशन हेरोफ फेज 2.0’ नाम नाम दिया है। हेरोफ बलूची भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है काला तूफान। BLA ने पहली बार अगस्त 2024 में ऑपरेशन हेरोफ लॉन्च किया था, जिसमें बलूचिस्तान के 12 जिलों में हमले किए गए थे। जानकारों का कहना है कि ऑपरेशन का समय जानबूझकर तय किया गया है। पड़ोसी ईरान में बड़े विरोध प्रदर्शनों और अस्थिरता पर दुनिया का ध्यान जाने के साथ बलूचिस्तान में भी विद्रोही इसे मौके के रूप में देख रहे हैं।

    महिलाओं की हथियारबंद समूहों में भर्ती

    विश्लेषकों का कहना है कि ईरान पर पहले ही दुनिया का ध्यान है, ऐसे में इस हिंसा का मकसद ईरान से सटे बलूचिस्तान की तरफ दुनिया का ध्यान खींचने हो सकता है। इसके अलावा महरंग बलूच की गिरफ्तारी से युवाओं में गुस्सा बढ़ गया है। उन्हें लगता है कि अब शांतिपूर्ण संघर्ष कोई विकल्प नहीं रहा। हाल की झड़पों से पता चलता है कि महिलाओं की भर्ती भी हथियारबंद समूहों में बढ़ी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।