उन्होंने कहा, ‘मैं कल स्टेट डिनर और लंच पर भी हैरान था। मुझे नहीं पता कि ब्राजील के जर्नलिस्ट को यह याद है या नहीं, लेकिन जब प्राइम मिनिस्टर मोदी पिछले साल ब्राजील गए थे, तो हमने उनके सबसे पसंदीदा गाने पर रिसर्च की थी। हम ब्राजील के साओ पाउलो शहर गए ताकि एक ऐसा सिंगर ढूंढ सकें जो उनके लिए सबसे पसंदीदा गाना गा सके। इसलिए हमने ब्राजील में पैलेसियो डा अल्वोराडा में उनके लिए एक सरप्राइज दिया, और यह साफ था कि वे उस गाने से बहुत इम्प्रेस हुए जिसे हमने उनके लिए बजाने के लिए चुना था।’
‘मुझे बदले में शानदार सरप्राइज गिफ्ट मिला’
लूला ने आगे कहा, ‘कल मैं हैरान था क्योंकि लंच के दौरान हमने एक गाना सुनना शुरू किया। मैंने देखा कि उस गाने का हमसे कुछ रिश्ता है, फिर उन्होंने ब्राजील के कंपोजर्स के दूसरे गाने बजाए। उन्होंने आसा ब्रांका के खूबसूरत गाने बजाए’। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इससे बहुत खुश हुआ क्योंकि मुझे याद नहीं था। मैंने सोचा भी नहीं था कि उन्हें हमारे ओर से दिए सरप्राइज के बारे में याद होगा और इसलिए उन्होंने बदले में मुझे एक गिफ्ट देने का फैसला किया।’














