• Sports
  • बांग्लादेश को भड़का रहा था मोहसिन नकवी, टी20 वर्ल्ड कप के बवाल की सारी पोल खुली, आईसीसी से लिया था पंगा

    नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व महासचिव सैयद अशरफुल हक ने अपने देश के क्रिकेट मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत न जाने का फैसला पूरी तरह से ‘नासमझी’ भरा था। हक के अनुसार, बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पूर्व महासचिव सैयद अशरफुल हक ने अपने देश के क्रिकेट मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत न जाने का फैसला पूरी तरह से ‘नासमझी’ भरा था। हक के अनुसार, बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रभावित किया था, जिसके चलते बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने का विवादास्पद कदम उठाया।

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले विवाद

    इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था, जिस पर पाकिस्तान ने भी ‘एकजुटता’ दिखाते हुए भारत के खिलाफ बहिष्कार की धमकी दी थी। सैयद अशरफुल हक ने ‘रेवस्पोर्ट्ज़’ से बात करते हुए इस पूरे घटनाक्रम को एशियाई क्रिकेट के लिए एक नकारात्मक मोड़ बताया। उन्होंने कहा कि जगमोहन डालमिया के दौर में बांग्लादेश क्रिकेट का जो सम्मान और मजबूत स्थिति थी, वह अब कुछ व्यक्तियों और सरकार के गलत फैसलों के कारण मजाक का पात्र बन रही है।

    उन्होंने वर्तमान सरकार के ‘भारत-विरोधी’ रुख को भी इस फैसले की एक बड़ी वजह माना। हक का मानना है कि बांग्लादेश को भारतीय क्रिकेट फैंस के समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी, लेकिन व्यक्तिगत प्रभाव में आकर बोर्ड ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।

    मोहसिन नकवी की खुली पोल

    सैयद अशरफुल हक ने अमीनुल इस्लाम और मोहसिन नकवी के बीच के तालमेल पर निशाना साधा। ‘एक क्रिकेट प्रशासक के रूप में, मेरा ध्यान ईमानदारी और प्रतिबद्धता पर रहता है। अमीनुल इस्लाम, शायद नासमझ होने के कारण, वर्तमान एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से प्रभावित हो गए, जिन्होंने उन्हें साथ चलने के लिए राजी कर लिया। लेकिन अंत में, जीत किसकी हुई? जगमोहन डालमिया के युग में, हमारा सम्मान था और एक मजबूत स्थिति थी, अब हम कुछ व्यक्तियों और सरकार के कार्यों के कारण हंसी का पात्र बनने का जोखिम उठा रहे हैं।’

    भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद

    दूसरी ओर, मैदान पर भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव साफ दिखाई दे रहा है। 15 फरवरी को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। यह सिलसिला पिछले साल दुबई में हुए एशिया कप से ही चला आ रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।