• National
  • बांग्लादेश में चुनावी नतीजों के बीच PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, जानें क्या कहा

    नई दिल्ली: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके हैं। इस चुनाव में BNP के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिल गया है। खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान को


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके हैं। इस चुनाव में BNP के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिल गया है। खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का बांग्लादेश का अगला प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी गई बधाई में क्या कहा है।

    बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप के प्रति भरोसा दिखाती है। भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार है।
    नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

    मतगणना के बीच बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने जीत का दावा किया है। इस चुनाव में जीत हासिल करने वाली पार्टी उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी, जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था। 300 सदस्यीय संसद में बीएनपी ने 151 से अधिक सीट जीत ली हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी अधिकतर सीट पर जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है।

    18 महीनों से सत्ता में थे यूनुस

    देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अब भंग हो चुकी अवामी लीग के चुनाव मैदान में नहीं होने के कारण इस चुनाव को बीएनपी और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर के रूप में देखा गया। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार 18 महीने से सत्ता में है। बांग्लादेश में जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह के साथ-साथ 13वां आम चुनाव कराया गया। सुधार पैकेज को ‘जुलाई राष्ट्रीय घोषणापत्र’ के नाम से भी जाना जाता है।

    36 सालों में पहले पुरुष पीएम होंगे

    बीएनपी ने पहले घोषणा की थी कि यदि वह चुनाव जीतती है तो उसके अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। अगर पार्टी चुनाव जीतती है तो रहमान पिछले 36 वर्ष में बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री होंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।