• International
  • बांग्लादेश में शेख हसीना के ‘तख्तापलट’ के बाद नया दौर, BNP के तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

    ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह शेख हसीना के तख्तापलट के बाद पहली बार निर्वाचित सरकार के मुखिया होंगे। कुछ ही दिन पहले उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को आम चुनावों में शानदार जीत दिलाई थी। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को बंगभवन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह शेख हसीना के तख्तापलट के बाद पहली बार निर्वाचित सरकार के मुखिया होंगे। कुछ ही दिन पहले उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को आम चुनावों में शानदार जीत दिलाई थी। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को बंगभवन के बजाय जातीय संसद के साउथ प्लाजा में पद की शपथ दिलाई।

    बीएनपी ने कितनी सीटें जीती हैं

    इससे पहले दिन में, बीएनपी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना था। रहमान की बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनावों में 68 सीटें हासिल कीं। वहीं, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

    तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में भारत से कौन पहुंचा?

    तारिक रहमान के शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी उपस्थित रहे। बिरला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तारिक रहमान के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ढाका में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो हमारे दोनों देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा।’ बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वह मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

    पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी थी बधाई

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में हुए चुनावों में बीएनपी की जीत के लिए तारिक रहमान को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने तारिक रहमान के साथ बातचीत में, बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के प्रयास में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश घनिष्ठ पड़ोसी देश हैं और उनके गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने दोनों देशों और लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।