• National
  • बांग्लादेश में हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, यूरोप भागने की कर रहा था कोशिश

    नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या करके वाले शख्स को दिल्ली में एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली के रास्ते यूरोप भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान अहमद रजा हसन मेहदी के तौर पर हुई है। मेहदी को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने एयरपोर्ट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या करके वाले शख्स को दिल्ली में एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली के रास्ते यूरोप भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान अहमद रजा हसन मेहदी के तौर पर हुई है। मेहदी को इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने एयरपोर्ट पर रोका था।

    दरअसल, अहमद रजा हसन मेहदी ने 2024 में संतोष शर्मा नाम के एक हिंदू पुलिस ऑफिसर की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बांग्लादेश के एक पुलिस स्टेशन में बैठकर यह बयान देते हुए उसका एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने मेहदी के दिल्ली आने के इनपुट पर एक्शन लिया और यूरोप के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले ही उसे रोक लिया। इसके बाद जरूरी प्रोसेस पूरी कर उसे बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया।

    मर्डर कर पेड़ से लटका दी थी लाश

    बता दें कि 5 अगस्त 2024 को बनियाचांग पुलिस स्टेशन में SI संतोष शर्मा की हत्या कर दी गई और बाद में उनकी बॉडी को पेड़ से लटका दिया गया। ये पूरा घटनाक्रम शेख हसीना की सरकार के हटने के बाद देश में फैली अशांति के दौरान हुआ था। स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ ये आंदोलन जल्द ही माइनॉरिटी के खिलाफ हिंसा में बदल गया था। इस दौरान हिंदुओं पर हमले हुए और उनके पूजा स्थलों में तोड़फोड़ की गई थी।

    बांग्लादेश में क्यों भड़का था विरोध-प्रदर्शन

    बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक ऑफिसर को खास तौर पर टारगेट किया गया था। यह अशांति बांग्लादेश में देश के विवादित कोटा सिस्टम के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन से शुरू हुई थी, जिसमें 1971 के मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों (मुक्ति योद्धाओं) के रिश्तेदारों और आश्रितों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण की अनुमति दी गई थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।