बुधवार को इसमें जबरदस्त गिरावट आई। यह 73 हजार डॉलर के करीब आ गया था। हालांकि बाद में कुछ स्थिति सुधरी। शाम 4 बजे यह करीब 76,000 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। 24 घंटे में इसमें 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट आ चुकी है। मैकग्लॉन की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब बिटकॉइन पहले ही पिछले दो हफ्तों में लगभग 20% गिर चुका है। पिछले साल अक्टूबर में बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई 1.25 लाख डॉलर के करीब पहुंच गया था। तब से लेकर अब इसने करीब 40% का गोता लगा दिया है।
1 लाख के बना दिए 16 लाख रुपये, 24 घंटे में इस सस्ती क्रिप्टोकरेंसी ने कर दी पैसों की बारिश
साल 2008 जैसा वित्तीय संकट
- माइक मैकग्लॉन ने साल 2026 को साल 2008 जैसी वित्तीय संकट के समान बताया है।
- उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा कि एक ट्रेडर की खुशी साल 2026, साल 2008 और साल 2000-01 की याद दिलाएगा।
- इसका मतलब है कि आने वाला साल पिछले कुछ समय के अत्यधिक बाजार उथल-पुथल वाले दौरों जैसा हो सकता है। यह बात याहू फाइनेंस ने बताई है।
बाजार में शुरू हुई बिकवाली
इस गंभीर भविष्यवाणी के साथ ही बाजारों में व्यापक बिकवाली देखी जा रही है। यह बिकवाली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श को फेडरल रिजर्व का प्रमुख नामित करने के बाद शुरू हुई। वॉर्श को एक सख्त नीति अपनाने वाला माना जाता है। उन्होंने फेड की ढीली मौद्रिक नीतियों की आलोचना की है और माना जाता है कि वे महंगाई से सख्ती से लड़ेंगे।
नवंबर 2024 के बाद बड़ी गिरावट
- दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन मंगलवार को 72,884.38 डॉलर तक गिर गई। यह एक ही दिन में 6% से ज्यादा की गिरावट थी।
- इससे पहले 6 नवंबर 2024 को बिटकॉइन 68,898 डॉलर पर था। इस साल अब तक बिटकॉइन 16% गिर चुका है।
- निवेशक भू-राजनीतिक चिंताओं के कारण जोखिम भरे निवेशों से पैसा निकाल रहे हैं।
- इस हफ्ते यह गिरावट और बढ़ गई क्योंकि अमेरिका में सरकारी शटडाउन के कारण महत्वपूर्ण आर्थिक डेटा जारी होने में देरी हुई।
क्या करें निवेशक?
वहीं सीएनबीसी के मुताबिक ड्रैगनफ्लाई कैपिटल के जनरल पार्टनर रॉब हैडिक का कहना है बिटकॉइन की यह गिरावट किसी एक वजह से नहीं लग रही है। क्रिप्टो और बिटकॉइन की कीमतें हमेशा अस्थिर रही हैं और यह बाजार भी अलग नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिप्टो बाजार के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। खासकर स्टेबलकॉइन और टोकनाइज्ड एसेट खुदरा और संस्थागत निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। हैडिक ने आगे कहा, ‘हमें उम्मीद है कि मध्यम और लंबी अवधि का दृष्टिकोण सकारात्मक बना रहेगा, क्योंकि बाजार खुद को पुनर्गठित कर रहे हैं।’














