• Sports
  • ‘बिना पूछे वीडियो मत रिकॉर्ड करो’, अर्शदीप सिंह पर भड़के तिलक वर्मा, ड्रेसिंग रूम का क्लिप हो गया वायरल

    टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अक्सर काफी मजाकिया अंदाज में रहते हैं। अर्शदीप सोशल मीडिया पर अपने और टीम के खिलाड़ियों के कई तरह के पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बार अर्शदीप का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें तिलक वर्मा भी नजर आ रहे हैं। लेकिन चौंकाने वाली


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 5, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अक्सर काफी मजाकिया अंदाज में रहते हैं। अर्शदीप सोशल मीडिया पर अपने और टीम के खिलाड़ियों के कई तरह के पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इस बार अर्शदीप का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें तिलक वर्मा भी नजर आ रहे हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अर्शदीप के वीडियो रिकॉर्ड करने से तिलक कुछ ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

    अर्शदीप सिंह पर तिलक वर्मा हुए नाराज

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैच के बाद ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तिलक खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं और तभी अर्शदीप सिंह बिना इजाजत उनका वीडियो बनाने लगते हैं। जिसके बाद तिलक काफी नाराज दिखे और उन्होंने उन्हें तुरंत रिकॉर्डिंग रोकने को कहा। हालांकि, बाद में वीडियो में समझ में आ रहा था कि तिलक भी मजाक में ही अर्शदीप को वीडियो लेने से मना कर रहे थे। तिलक और अर्शदीप के बीच काफी गहरी दोस्ती है और वे अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।

    तिलक वर्मा ने की वापसी

    लंबे समय से बाहर बैठे तिलक वर्मा ने वॉर्मअप मैच में कमाल की वापसी की। हाल ही में एक गंभीर सर्जरी से गुजरने के बाद वह टीम में लौटे हैं और उन्होंने अपनी लय को बरकरार रखा है। दक्षिण अफ्रीका की मजबूत गेंदबाजी लाइन-अप के खिलाफ तिलक ने महज 19 गेंदों में 45 रनों की आक्रामक पारी खेली। तिलक की इस पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

    तिलक वर्मा काफी अहम खिलाड़ी

    तिलक वर्मा पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की ताकत माने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में अपने दम पर टीम को फाइनल मुकाबला जिताया था। वहीं गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम के खेलने के अंदाज में बड़ा बदलाव आया है और भारत को इस टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया घर में अपनी ट्रॉफी का बचाव करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।